India vs Bangladesh Women LIVE Score Updates: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत और बांग्लादेश की महिला टीमें आमने-सामने थे। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ग्रुप-A में अपने तीनों मुकाबले जीतकर टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी, जबकि बांग्लादेश ने ग्रुप-B में दूसरा स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई।
महिला एशिया कप का फ़ाइनल कभी भी भारत के बिना नहीं हुआ है। यह रिकॉर्ड कायम रहेगा। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेशी महिला टीम को 40 रनों से बुरी तरह हराया और रविवार, 13 सितंबर को होने वाले फ़ाइनल मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।
दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। अब बांग्लादेश को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से पारी का आगाज करते हुए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे।
शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा।
दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्टोरी, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून और मारुफा अख्तर।
भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल की हर गेंद, हर रन और हर बड़े अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
भारत और बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला 2024 महिला एशिया कप के सेमीफाइनल की याद भी ताजा कर रहा है। उस मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 10 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी।
इस बार भी भारतीय टीम को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भारत ने मौजूदा टूर्नामेंट में थाईलैंड, हांगकांग और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी लीग मैच जीते हैं।
बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है।
भारत को दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा झटका लगा है। सुल्ताना खातून की गेंद पर स्मृति मंधाना 5 गेंदों में 2 रन बनाकर कैच थमा बैठीं, जिससे टीम इंडिया का पहला विकेट गिर गया।
स्मृति मंधाना के शुरुआती विकेट के बाद शेफाली वर्मा ने टीम की जिम्मेदारी संभाली और दबाव को हावी नहीं होने दिया। छठे ओवर में रबेया खान की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर शेफाली ने रनगति बनाए रखी। पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर 45/1 है, जबकि शेफाली 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
अर्धशतक पूरा करने के बाद शेफाली वर्मा ने गियर बदलते हुए एक छक्का और लगातार दो चौके जड़े। हालांकि, बड़े शॉट की कोशिश में वह 40 गेंदों पर 64 रन बनाकर कैच आउट हो गईं। शेफाली ने अपनी शानदार पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
भारतीय महिला टीम को चौथा झटका ऋचा घोष के रूप में लगा है, जो बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में नाहिदा अख़्तर की शिकार बनी हैं। आउट होने से पूर्व ऋचा ने कुल 16 गेंदों का सामना किया। इस बीच वह 21 रन बनाने में कामयाब रहीं।
दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। अब बांग्लादेश को यह मुकाबला जीतने के लिए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाने होंगे। भारत की ओर से पारी का आगाज करते हुए शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 40 गेंदों में 64 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए, जबकि ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 21 रनों का योगदान दिया। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए। उनके अलावा मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबेया खान को 1-1 सफलता मिली।
बांग्लादेश ने की बल्लेबाजी शुरूहो गई है। पहले ओवर में क्रांति गौड़ ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 5 रन दिए। भारत को विकेट की तलाश है।
पावरप्ले के आखिरी ओवर में भारत को बड़ी सफलता मिली। श्री चरणी ने जुआइरिया फ़िरदौस को आउट कर बांग्लादेश की 26 रन की ओपनिंग साझेदारी तोड़ी। 6 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 26/1 है, जबकि दिलारा अख्तर 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
श्री चरणी ने T20I में 50 विकेट पूरे किए। उन्होंने अपने 29वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की और महिला T20I में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज़ी से 50 विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गईं।
बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में भारत को दूसरी सफलता मिली है। दीप्ति शर्मा ने सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर को 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। उन्होंने दिलारा को क्रांति गौड़ के हाथों कैच आउट कराया।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शिकंजा कस दिया है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों को बांध कर रखा हुआ है। दीप्ति शर्मा ने भारतीय टीम को तीसरी सफलता दिलाई।
महिला एशिया कप का फ़ाइनल कभी भी भारत के बिना नहीं हुआ है। यह रिकॉर्ड कायम रहेगा। भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेशी महिला टीम को 40 रनों से बुरी तरह हराया और रविवार, 13 सितंबर को होने वाले फ़ाइनल मुक़ाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।