कुलदीप यादव (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम मैनेजमेंट का फैसला, कुलदीप यादव को नहीं मिली प्लेइंग XI में जगह, जानिए क्या है कारण?

Kuldeep Yadav News: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। इस मैच की विजेता टीम टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल की दौड़ के लिहाज से यह मैच बेहद अहम माना जा रहा है। मुकाबले में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम ने एक बदलाव करते हुए ब्रैंडन किंग की जगह स्पिनर अकील हुसैन को शामिल किया है।

टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी

टॉस के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि ईडन गार्डन्स की पिच पर लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प रहा है। उनका मानना है कि मैच आगे बढ़ने के साथ विकेट बल्लेबाजी के लिए और अनुकूल हो जाता है, इसलिए टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम संयोजन से संतुष्ट होने के कारण प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह। वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

कुलदीप यादव को नहीं मिला मौका

मुकाबले से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को इस मैच में मौका मिल सकता है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने संयोजन में बदलाव नहीं किया। दिलचस्प बात यह है कि ईडन गार्डन्स में कुलदीप का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने यहां 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अपने एकमात्र मैच में तीन विकेट झटके थे। उस मुकाबले में उन्होंने ड्वेन ब्रावो, रोवमैन पॉवेल और क्रेग ब्रैथवेट को आउट किया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में उन्हें सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 14 रन देकर एक विकेट लिया था।

टूर्नामेंट में मजबूत रही टीम इंडिया

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने अपने सभी मुकाबले जीतकर दमदार शुरुआत की थी। हालांकि सुपर-8 चरण में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया। अब भारतीय टीम इस अहम मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज