साई सुदर्शन सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। चोट के कारण साई सुदर्शन बाहर। जानें कौन ले सकता है उनकी जगह।

अमन मौर्या

Sai Sudharsan Ruled Out IND vs SL Test Series: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंडियन क्रिकेट टीम को करारा झटका लगा है। पैर के अंगूठे में चोट के कारण बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। पैर के अंगूठे में चोट लगने की वजह से सुदर्शन बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं। श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में साई सुदर्शन का चयन उनके फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था।

चोट से उबरने के लिए सुदर्शन लगातार रिहैब कर रहे थे। साथ ही वह फिर से बल्लेबाजी अभ्यास भी शुरू कर चुके थे। हालांकि, अभी तक टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट नहीं होने के कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर कर दिया गया।

टीम इंडिया की बल्लेबाजी पर पड़ेगा असर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन के पूरी सीरीज से बाहर होने से इंडियन टीम के बल्लेबाजी संयोजन में बदलाव होना तय है। इससे टीम की बल्लेबाजी पर असर पड़ेगा। सुदर्शन की मौजूदगी से टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज का एक विकल्प मजबूत था, लेकिन टीम मैनेजमेंट अब को उपलब्ध खिलाड़ियों में से ही बेहतर संयोजन तैयार करना पड़ेगा।

हालांकि, टीम में देवदत्त पडिक्कल भी मौजूद हैं। सुदर्शन की गैरमौजूदगी में पडिक्कल को खेलने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा इंडियन टीम में सुदर्शन के दूसरे बल्लेबाजी विकल्प भी हैं।

अंगूठे की चोट ने किया टीम से बाहर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन इस समय पैर के अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं। इसलिए वो इंडियान टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर नहीं जा पाए थे। फिलहाल उनका बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब चल रहा है। उनकी फिटनेस पर बीसीसीआई लगातार नजर रख रही है। शुरुआत में सुदर्शन के समय रहते पूरी तरह फिट होने की उम्मीद थी। श्रीलंका दौरे को देखते हुए सुदर्शन ने बल्लेबाजी का अभ्यास भी शुरू कर दिया था, लेकिन टेस्ट सीरीज के लिए उनकी फिटनेस पर्याप्त नहीं रही और वो टेस्ट सिरीज से बाहर हो गए।

WTC 2025-27 का हिस्सा है टेस्ट सीरीज

बता दें, भारत-श्रीलंका के बीच खेले जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 का हिस्सा है। इसलिए सीरीज में मिलने वाला हर पॉइंट दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इंडियन टीम टेस्ट चैम्पियनशिप के मौजूदा साइक‍िल में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के उद्देश्य से उतरेगी।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र

दिल्ली में रेवती सुले और सारंग के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे राहुल, प्रियंका और सोनिया गांधी, देखें VIDEO

Delhi AAP Protest: 4200 की साइकिल 6957 में क्यों? AAP ने दिल्ली सरकार पर उठाए सवाल, 90 करोड़ के घोटाले का आरोप