भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस का समय (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कप्तानी बदला, पर किस्मत नहीं! वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के बाद से जारी है टीम इंडिया का ये अनचाहा सिलसिला

Indian Cricket Team: वनडे क्रिकेट में टीम इंडिया की टॉस बदकिस्मती जारी है। वर्ल्ड कप 2023 फाइनल से शुरू हुआ लगातार टॉस हारने का सिलसिला कप्तान बदलने के बाद भी नहीं टूटा और अब ये विश्व रिकॉर्ड बन गया।

संजय सिंह बिष्ट

KL Rahul: अगर आप क्रिकेट के फैन हैं तो 19 नवंबर 2023 का दिन भुलाया नहीं जा सकता। उसी दिन भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी। उस मैच में टीम इंडिया ने टॉस गंवाया था और यहीं से एक ऐसा सिलसिला शुरू हुआ, जो दो साल बाद भी खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस हारने के बाद से भारत वनडे इंटरनेशनल में अब तक एक भी टॉस नहीं जीत पाया है।

कप्तान बदले, किस्मत नहीं बदली

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 2023 के बाद टीम इंडिया की कप्तानी कई बार बदली, लेकिन टॉस जीतने का भाग्य किसी भी कप्तान के साथ नहीं रहा। रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे में कप्तानी छोड़ चुके हैं और उनकी जगह कुछ समय के लिए शुभमन गिल ने वनडे टीम की कमान संभाली। हालांकि गिल भी टॉस नहीं जीत पाए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल बने, लेकिन टीम इंडिया की टॉस बदकिस्मती वहीं की वहीं रही।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी भारत पहले दो मैचों में टॉस हार चुका है। वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह भारत की लगातार 20वीं टॉस हार है, जो एक बड़ा और अनोखा विश्व रिकॉर्ड है।

कितनी असंभव है लगातार 20 टॉस हारना

क्रिकेट में टॉस की संभावना 50-50 होती है। अगर किसी सिक्के को हजारों बार भी उछाला जाए, तब भी लगातार इतने टॉस हारना एक अविश्वसनीय संयोग माना जाएगा। आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 20 बार टॉस हारना बेहद दुर्लभ है। यही वजह है कि इस सिलसिले को क्रिकेट फैंस मजाक में ‘भारत की टॉस किस्मत’ कहते हैं। कप्तान चाहे कोई भी हो, भारत की टीम सिक्के के खेल में पीछे ही रह रही है।

टॉस हारने के बावजूद टीम का शानदार प्रदर्शन

टॉस हारने का यह सिलसिला भले भारत के लिए निराशाजनक रहा हो, लेकिन अच्छी बात यह है कि टीम इंडिया ने लगातार मैच जीतकर साबित किया है कि टॉस मैच का नतीजा तय नहीं करता। इस अवधि में भारत ने कई बड़े मुकाबले जीते और सबसे अहम जीत रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, जिसे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम किया। हालांकि कुछ मैचों में टॉस हारने से मुश्किलें भी बढ़ीं, लेकिन टीम ने प्रदर्शन के दम पर स्थिति संभाली।

सोनू भैया, आपकी कमी हमेशा महसूस होगी, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन, व्यक्त किया शोक

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया...CM नायब सैनी ने रेवाड़ी यूथ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

शौर्य और वीरता की अमर गाथा, ओम बिरला समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मेजर धन सिंह थापा को किया याद

दिनेश शर्मा की नई पारी शुरू, अंडमान-निकोबार के बने उपराज्यपाल, राष्ट्रपति-PM समेत नेतृत्व का जताया आभार

झारखंड में साढ़े 3 साल में 3 मंत्रियों की मौत, संयोग या कुछ और, शिक्षा विभाग से जुड़े थे तीनों मंत्री