भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA के बीच टी20 सीरीज यहां देख सकते हैं लाइव, वो भी बिल्कुल फ्री, जानें कब और कहां खेला जाएगा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होगा। यह सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में होगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होगा। यह सीरीज साउथ अफ्रीका में खेली जा रही है। इस सीरीज का पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में होगा। वहीं दूसरा मैच 10 नवंबर को गेकेबरहा, 13 नवंबर को सेंचुरियन और 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए दोनों टीमों की ऐलान कर दी गई है। भारत के तरफ से सूर्यकुमार यादव टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम को सौंपी गई है। आईए एक नजर डालते हैं इस सीरीज पर कब और कहां खेली जाएगी।

इस सीरीज में कितने मैच खेले जाएंगे और कहां खेले जाएंगे?

इस सीरीज में कुल चार मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 8 नवंबर को डरबन में होगा। वहीं दूसरा मैच 10 नवंबर को गेकेबरहा, 13 नवंबर को सेंचुरियन और 15 नवंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका का मैच कहां देख सकते हैं लाइव

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का मैच टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं। वहीं भारतीय दर्शक इस मैच का मजा जियोसिनेमा पर भी उठा सकते हैं। यह पूरी तरह से फ्री होता है।

इस टूर्नामेंट का शेड्यूल

8 नवंबर: पहला टी20, डरबन में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) 10 नवंबर: दूसरा टी20, गेकेबरहा में (भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे) 13 नवंबर: तीसरा टी20, सेंचुरियन में(भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) 15 नवंबर: चौथा टी20, जोहान्सबर्ग में (भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे)

इस सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक , आवेश खान, यश दयाल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

साउथ अफ्रीका टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरा और चौथा टी20ई), ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर।

मोदी जैसे गुंडे... सौरव दास और आशुतोष राणा को तिहाड़ भेजने पर भड़के अभितीज दीपके, दिया विवादित बयान

सौरव-आशुतोष को तिहाड़, अजिंक्य को जमानत, किस शर्त पर छूटे शिंदे, दिल्ली पुलिस ने बताई वजह

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार