वायरल वीडियो स्नैप्शॉट व विराट कोहली (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मैदान पर किंग कोहली ने किया 'वन टू का फोर...फोर टू का वन', वायरल हो गया विराट का डांस, देखें वीडियो

विराट कोहली भले ही एक बार बल्लेबाजी में फ्लॉप हो जाएं, लेकिन लाइव मैच के दौरान वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। अक्सर किंग कोहली मैच के बीच में डांस करते नजर आते हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: विराट कोहली भले ही एक बार बल्लेबाजी में फ्लॉप हो जाएं, लेकिन लाइव मैच के दौरान वह अपने डांस से फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। अक्सर किंग कोहली मैच के बीच में डांस करते नजर आते हैं। हर बार कोहली स्टेडियम में बज रहे गानों पर डांस करते हैं, लेकिन इस बार स्टैंड में बैठे फैंस ने कोहली के लिए गाना गाया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टैंड में मौजूद फैंस 'माई नेम इज लखन' गाना गा रहे हैं। यह गाना सुनकर किंग कोहली खुद को रोक नहीं पाते और लाइव मैच के बीच में ही मैदान पर डांस करने लगते हैं। इस दौरान कोहली स्लिप में फील्डिंग करने में लगे रहते हैं।

पुणे टेस्ट में फ्लॉप रहे थे कोहली

इससे पहले विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में पूरी तरह फ्लॉप नजर आए थे। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में क्रमश: 01 और 17 रन बनाए थे। अब फैंस को मुंबई टेस्ट में कोहली से अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन यहां भी पहली पारी में उन्हें निराशा हाथ लगी है।

235 पर ढही न्यूजीलैंड की पहली पारी

मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और कीवी टीम 235 रन पर ढेर हो गई। इस दौरान डेरिल मिशेल ने सबसे लंबी पारी खेली जिसमें उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाकर 82 रन बनाए। इसके साथ ही मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज विल यंग ने भी अच्छी पारी खेली जिन्होंने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 71 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की पहली पारी में भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 5 और वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट लिए। बाकी 1 विकेट आकाशदीप ने लिया। जबकि रविचंद्रन अश्विन खाली हाथ रहे। जडेजा ने 22 ओवर में 65 रन दिए, सुंदर ने 18.4 ओवर में 81 रन दिए और एक विकेट लेने वाले आकाशदीप ने 5 ओवर में 22 रन दिए। भारत भी पहली पारी में 86 रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुका है।

साला, भाई, भौजाई... सबकी JSSC में रैंक! कौन हैं अभय तिवारी, पोस्टर लेकर विधानसभा क्यों पहुंचे छात्र?

राज्यसभा में गूंजा आयुष्मान भारत का आर्थिक असर; भाजपा सांसद रजनीश अग्रवाल के सवाल पर सरकार का जवाब

NEET UG Paper Leak Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI चार्जशीट पर लिया संज्ञान, कल से मामले पर होगी सुनवाई

प्रथम शहीद क्यों कहलाते हैं बाबू गेनू? जानें विदेशी कपड़ों के ट्रक के आगे सीना तानने वाले अमर शहीद की कहानी

JPC को भेजा गया FCRA बिल, सदन में हंगामे के बीच सरकार का विपक्ष पर आरोप, कहा- देश में फैलाया जा रहा झूठ