भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ: राजकोट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड कमजोर, आंकड़े बढ़ा सकते हैं चिंता; न्यूजीलैंड से रहना होगा सतर्क

India vs New Zealand, 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम पर भारत का रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है।

उज्जवल सिन्हा

Indian Team Performance in Rajkot: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने रविवार को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में जीत हासिल की थी। अब इस मुकाबले को जीतकर भारतीय टीम वनडे सीरीज पर कब्जा करने की कोशिश से मैदान पर उतरेगी। हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है। राजकोट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। यह मुकाबला दोपहर 1:30 से खेला जाएगा। टॉस 1 बजे होगा।

भारतीय टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में 4 वनडे मैच खेले हैं। इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में पहला वनडे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड 9 रन से विजयी रही थी। 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेला था। दक्षिण अफ्रीका 18 रन से जीती थी।

इस ग्राउंड पर भारतीय टीम को मिली है एक जीत

वही 2020 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था। भारतीय टीम इस मैच में 36 रन से विजयी रही थी। इस स्टेडियम में 27 सितंबर 2023 को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था और इसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था। 4 मैचों में 3 हार टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है। तीनों बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही, जबकि एकमात्र मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली थी।

न्यूजीलैंड की टीम से रहना होगा सावधान

केन विलियमसन, मैट हेनरी और मिचेल सेंटनर जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। विराट कोहली की बल्लेबाजी और कीवी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण ने मैच का परिणाम भारतीय टीम के पक्ष में मोड़ा था। इसलिए राजकोट में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। बड़े खिलाड़ियों के नहीं होने के बावजूद न्यूजीलैंड पलटवार करने का पूरा दमखम रखती है।

सुंदर की बदोनी को मिला मौका

हालांकि, पहले मुकाबले में चोटिल होने के बाद वाशिंगटन सुंदर टीम से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह बीसीसीआई ने आयुष बदोनी को टीम में शामिल किया है। सुंदर टी20 वर्ल्ड कप की टीम में भी शामिल है। ऐसे में देखना होगा कि क्या वो सिर्फ इस सीरीज से बाहर हुए हैं या फिर वर्ल्ड कप से भी बाहर हो गए हैं।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग, UP में सपा के पक्ष में माहौल; CM फडणवीस ने डाला वोट

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

आतंकियों के अधिकार की वकालत पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, UN में सुनाया खरी-खरी, याद दिलाया कारगिल युद्ध

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर