रोहित शर्मा (फोटो- एक्स/ट्विटर) 
क्रिकेट

IND vs NZ: करारी शिकस्त के बाद रोहित शर्मा का बड़ा बयान, कहा- अपनी गलतियों के कारण हारे हैं हम...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार के बाद भारतीय कप्तान खुश नहीं दिखें।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हार के बाद भारतीय कप्तान खुश नहीं दिखें। उन्होंने कहा कि इस टेस्ट मैच में कई गलतियां हुई है। इस कारण से ही टेस्ट मैच गंवाना पड़ा है।

रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारतीय टीम हमेशा फ़ाइटबैक करने का प्रयास करती है। पहले दिन के बाद कुछ भी हमारे पक्ष में नहीं गया। दूसरे दिन हमारे सामने यही चुनौती थी कि न्यूज़ीलैंड को अच्छी स्थिति में नहीं पहुंचने नहीं देना है। लेकिन इसके बाद साउदी और रचिन की साझेदारी हो गई। जहां से हम पिछड़ गए और न्यूजीलैंड की टीम ने 402 रन बोर्ड पर लगा दिए।

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद दूसरी पारी में जिस तरह से हमने बल्लेबाज़ी की, उस दौरान यही लगा कि हम मैच में पीछे नहीं हैं। कुल मिलाकर हमने एक अच्छा टेस्ट मैच खेला। न्यूज़ीलैंड टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ हमारे खिलाड़ी पहले भी खेल चुके हैं। हमने छोटी ग़लतियां की इस मैच में और उसकी सज़ा भुगत रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि सबकुछ ख़त्म हो गया है। हम आगे की ओर सोचना चाहते हैं।

ऋषभ पंत को लेकर क्या कहा कप्तान ने

रोहित शर्मा ने कहा, "पंत के घुटने का बड़ा ऑपरेशन हुआ है। बेहतर होगा कि वो सावधान रहें। जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे तो आराम से नहीं दौड़ रहे थे। हमें अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। वह पिछले कुछ समय में काफी सदमे से गुजरे हैं। पिछले कुछ वर्षों में पंत के लिए दर्द से उबरना आसान नहीं रहा है। इसलिए हम अगले टेस्ट से पहले उन्हें जरूरत से ज्यादा आराम देने की जरूरत है।

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला