वानखेड़े स्टेडियम में विकेट चटकाने के बाद रविन्द्र जडेजा (सोर्स-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: सर जडेजा ने पहली पारी में आधी कीवी टीम निपटाकर रच दिया इतिहास, जहीर खान और इशांत शर्मा को छोड़ा पीछे

भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। जडेजा ने इस मैच की पहली पारी में कुल पांच विकेट झटके हैं।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। दरअसल, वह टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 52.6वें ओवर में कीवी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स को 17 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। जडेजा ने इस मैच की पहली पारी में कुल पांच विकेट झटके हैं।

भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने पहले दिन न्यूजीलैंड के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। अब रवींद्र जडेजा के नाम 77* टेस्ट मैचों में 314* विकेट हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने हमवतन जहीर खान और इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया। जहीर खान ने 92 टेस्ट मैचों की 165 पारियों में कुल 311 विकेट लिए हैं। वहीं, इशांत शर्मा ने 105 टेस्ट मैचों की 188 पारियों में कुल 311 विकेट लिए हैं।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 132 टेस्ट मैचों की 236 पारियों में कुल 619 विकेट लिए हैं। रविचंद्रन अश्विन 105 टेस्ट मैचों की 198 पारियों में 533 विकेट लेकर भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस मामले में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव 131 टेस्ट मैचों की 227 पारियों में 434 विकेट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। हरभजन सिंह 103 टेस्ट मैचों की 190 पारियों में 417 विकेट लेकर भारत के चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

आखिरकार वो हुआ जिसका हर भारतीय फैन को इंतजार था। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पहली बार रवींद्र जडेजा की फिरकी का जादू देखने को मिला। जडेजा ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लेने का कारनामा किया। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने एक ही ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को आउट कर पारी में अपने पांच विकेट पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से पीएम कर रहे हैं संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान