भारत बनाम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ENG vs IND 2nd ODI: दूसरे वनडे में 4 विकेट से हारा भारत, इंग्लैंड ने सीरीज में की 1-1 की बराबरी

IND vs ENG: कार्डिफ में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर की। जो रूट की शानदार पारी के बाद अब 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा खिताबी मुकाबला।

सृष्टि मौर्य

England Defeated India In 2nd ODI: इंग्लैंड ने कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में, कल खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। पहले वनडे में मिली हार के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत के 234 रनों के लक्ष्य को 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब सीरीज का फैसला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे में होगा।

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। विराट कोहली ने 65 और श्रेयस अय्यर ने 66 रनों की जुझारू पारियां खेलीं, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने कुछ अहम रन जोड़कर टीम को 233 तक पहुंचाया।

मैच में भारतीय बल्लेबाजी लगातार दबाव में नजर आई। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी बल्लेबाज मैच में बड़ा योगदान नहीं दे सका। हालांकि, निचले क्रम में जसप्रीत बुमराह ने कुछ उपयोगी रन जोड़े, लेकिन इसके बावजूद भारत एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहा।

इंग्लैंड गेंदबाजों का शानदार प्रर्दशन

इंग्लैंड की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके । बाकी गेंदबाजों ने भी लगातार दबाव बनाए रखा और भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

जो रूट बने इंग्लैंड के हीरो

234 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत थोड़ी कमजोर पड़ी, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने एक छोर संभालकर बेहतरीन बल्लेबाजी की। रूट 133 गेंदों में 99 नाॅटआउट रन बनाकर रहे और टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया। उनके अलावा सैम करन, विल जैक्स और गस एटकिंसन ने अहम पारियां खेलकर उपयोगी साझेदारियां निभाई।

किसके नाम होगी सीरीज?

मैच के आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जीत के लिए कुछ ही रन चाहिए थे और गस एटकिंसन ने अंतिम गेंद पर चौका लगाकर टीम को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।पहले वनडे में भारत ने एजबेस्टन में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे 19 जुलाई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा, जहां सीरीज का विजेता तय होगा।

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन

Explainer: पश्चिमी यूपी में टूटेगा चौधरी परिवार का समीकरण? 26% मुस्लिम वोटर अहम, स्वाभिमान रैली के क्या मायने

Teachers' Day 2026: क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन की 8 खास बातें