ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम (फोटो-एक्स/ट्विटर) 
क्रिकेट

भारतीय टीम की हार से खत्म हुई सेमीफाइनल की उम्मीदें, अब पाकिस्तान के भरोसे टीम इंडिया

दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार झेलने के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी धुंधली हो गई।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के हाथो हार झेलने के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें भी धुंधली हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर रही। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 9 रनों से जीत लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हीली की गैरमौजूदगी में तलिया मैक्ग्रा ने टीम का नेतृत्व किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए बल्लेबाजी करते हुए पांच खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंची। जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उसके अलावा तलिया मैक्ग्रा ने 32, एलिस पेरी ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं लिचफिल्ड ने 15 और सदरलैंड ने 10 रनों की योगदान देते हुए टीम को 151 रनों तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए रेणुका ने 2, दीप्ति ने 2 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रहा। शेफाली ने तेज शुरुआत जरूर दी लेकिन उसके आउट होने के बाद स्मृति भी आउट हो गई। शेफाली ने 20 रन बनाए। उसके बाद जेमिमा ने 16 रनों की पारी खेली। हरमनप्रीत और दीप्ति ने पारी को आगे बढ़ाना शुरु किया और धीरे-धीरे रन जोड़ने लगी।

दीप्ति 29 रन बनाकर आउट हो गई। उसके आउट होने के बाद हरमनप्रीत को किसी का साथ नहीं मिला। हरमन ने अकेले लड़ाई की और अर्धशतक जड़ा लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकी। भारतीय टीम 20 ओवर में 142 रन ही बना सकी और मुकाबले को 9 रनों से गंवा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मॉलिन्यू ने 2 और सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए।

पाकिस्तान के भरोसे टीम इंडिया

भारत को अब दुआ करना होगा कि न्यूज़ीलैंड अपना आख़िरी मुक़ाबला पाकिस्तान से हार जाए। अगर न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से हार जाती है तो वैसे हालत में भारत, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड सबके पास चार अंक होंगे, लेकिन अभी भारत का नेट रन रेट इन दोनों टीमों से बेहतर है, इसलिए भारत को सेमीफाइनल के लिए प्राथमिकता मिल सकती है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल