क्रिकेट

NZ, PAK और BAN के बीच T20I Tri-Series में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को भी चटाई धूल, कप्तान Babar Azam रहे महानायक

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच जारी T20I Tri-Series 2022 के दूसरे मैच में आज पाकिस्तान ने  न्‍यूजीलैंड को धूल चटा दी। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत हैं। इससे पहले बीते शुक्रवार को पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया था। आज के मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने टॉस जीता था और पहले बल्‍लेबाजी ली थी, लेकिन कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का यह दांव फेल हो गया।

बाबर आज़म की धमाकेदार बल्लेबाज़ी

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ  मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने सिर्फ़ 53 गेंदों में 11 चौके की मदद से 79 रन बनाए और नॉट आउट रहे।

न्यूज़ीलैड ने दिया था 148 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतकर न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाज़ी चुनी और 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। टीम के ओपनर फिन एलन (Finn Allen) सिर्फ 13 रन पर चलता कर दिए गए। कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने डेवोन कॉनवे (Devon Conway) के साथ मिलकर l 61 रनों की पार्टनरशिप की। लेकिन, कॉनवे 36 रन पर रास्ता नाप गए। उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 147 रन ही बना पाई।

पाकिस्तान की 6 विकेट से जीत

जीत के लिए 148 रनों के टारगेट को चेज़ करने मैदान में उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी खराब रही। बांग्लादेश के खिलाफ 78 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज़ मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) 12 गेंदों में 4 रन बनाकर टिम साउदी (Tim Southee) की गेंद का शिकार हो गए। उनके बाद शान मसूद शून्य पर अलविदा हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शादाब खान ने कप्तान बाबर आज़म के साथ  पचास रन से ज्यादा की पार्टनरशिप निभाई और पाकिस्तान की जीत कन्फर्म कर दी। पाकिस्तान ने 4 गेंद शेष रहते 4 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर मैच जीत लिया।

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन