इमरान ताहिर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

45 की उम्र में इमरान ताहिर बने सुपरमैन, मैदान पर दिखा अलग अंदाज- देखें वीडियो

इमरान ताहिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल वो अपने ही देश की टी20 लीग SA20 में खेल रहे हैं और इस लीग में इमरान ताहिर ने 45 साल की उम्र में 25 साल के खिलाड़ी जैसा जोश दिखाया है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां कई तरह के अजूबे देखने मिलते हैं। कभी बल्ले से तो कभी गेंद से खिलाड़ी अपना हुनर दिखाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा तो क्रिकेट फैंस को तब मजा आता है कि जब कोई खिलाड़ी अद्भुत फील्डिंग करता है। जिसके देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। कुछ ऐसा ही कमाल साउथ अफ्रीका के पूर्व स्पिनर इमरान ताहिर ने 45 की उम्र में दिखाया है।

इमरान ताहिर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वो कुछ टी20 लीग में खेलते दिखाई देते हैं। फिलहाल वो अपने ही देश की टी20 लीग SA20 में खेल रहे हैं और इस लीग में इमरान ताहिर ने 45 साल की उम्र में 25 साल के खिलाड़ी जैसा जोश दिखाया है। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर कैच पकड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐसी फुर्ती दिखाई मानो वो कोई 20-25 साल का युवा खिलाड़ी हो।

दरअसल, जोबर्ग सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए इमरान ताहिर ने डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ वियान मुल्डर का कैच पकड़ा। मुल्डर ने डोनोवन फरेरा की गेंद को गली और प्वाइंट के बीच में खेलने की कोशिश की। इमरान ताहिर गली में फील्डिंग कर रहे थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि गेंद इमरान ताहिर के दाईं ओर गई और इमरान ताहिर ने छलांग लगाकर उसे लपक लिया। वह जमीन पर गिरने के बाद किसी जवान आदमी की तरह उठा और फिर भागा। उनका सेलिब्रेट करने का अंदाज हमेशा से ही ये रहा है।

कैच लेने और लगातार दो मैच जीतने के बाद इमरान ताहिर ने कहा, "मैं बस खुश हूं कि मैं टीम के लिए वह कैच पकड़ पाया। फील्डिंग अभ्यास में बहुत मेहनत की जाती है, जो अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता है। जब पेशेवर मैच के दौरान दर्शकों के सामने हमारी मेहनत को पहचाना जाता है, तो यह किसी पुरस्कार से कम नहीं होता है।"

जानकारी के लिए बता दें कि इमरान ताहिर का इस तरह कैच पकड़ना क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग ताहिर की फुर्ती को देखकर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

Cyclone Arnab: 53 ट्रेने रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं