शेफाली वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Women's T20I Ranking में शेफाली वर्मा ने मारी छलांग, हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा

ICC Women's T20I Ranking: आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस रैंकिंग में भारतीय महिला बैटरों को फायदा हुआ है। शेफाली वर्मा दो स्थान चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

ICC Women's T20I Ranking: आईसीसी ने महिला क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। आईसीसी की ताजा महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा को फायदा हुआ है। शेफाली वर्मा ने बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान की छलांग लगाई है। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 47 रनों की नाबाद पारी खेलने वाली भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप 10 में वापसी के करीब पहुंच गई हैं।

टी20 रैंकिंग में यह बदलाव भारत और साउथ अफ्रीका अफ्रीका के बीच चल रही पांच मुकाबलों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बीच हुआ है, जिसमें दोनों टीमों की कई खिलाड़ियों को इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून से शुरू होने वाले आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनके हालिया प्रदर्शन के लिए इनाम मिला है।

छठे स्थान पर पहुंची शेफाली

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 38 गेंदों में 57 रनों की दमदार पारी खेलने के बाद शेफाली वर्मा आईसीसी की बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गई हैं। 2 टी20 मुकाबलों में शेफाली ने अब तक 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 91 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना चौथे स्थान पर भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग वाली बल्लेबाज बनी हुई हैं।

हरमनप्रीत कौर भी हुआ फायदा

भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी 2 पायदान का फायदा पहुंचा है। वह 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में हरमनप्रीत ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रनों की दमदार पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 34 गेंदों पर खेली गई 54 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके दम पर वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। एनेरी डर्कसेन 18 पायदान की छलांग लगाकर 33वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि सुने लुस 8 पायदान ऊपर चढ़कर 35वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

सादिया इकबाल बनी हुई है टी20 की बेस्ट बॉलर

गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान की गेंदबाज सादिया इकबाल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बनी हुई हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की नॉनकुलुलेको म्लाबा भारत के खिलाफ सीरीज की शानदार शुरुआत के बाद पांच स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर आ गई हैं। अयाबोंगा खाका 8 पायदान की छलांग के साथ 25वें नंबर पर आ गई हैं, जबकि क्लो ट्रायोन 38वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता