अलाना किंग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Women's Ranking: अलाना किंग एक बार फिर बनी दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज, अमेलिया केर ने मारी लंबी छलांग

ICC Women's Ranking: ऑस्ट्रेलिया की स्पिनर अलाना किंग वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन से वनडे में फिर नंबर एक गेंदबाज बनीं। अमेलिया केर और मैडी ग्रीन ने भी रैंकिंग में बेहतरीन छलांग मारी।

उज्जवल सिन्हा

ICC Women's Ranking: आईसीसी ने महिला क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे की गेंदबाजी रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की बेस्ट स्पिनर अलाना किंग एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का इनाम आईसीसी ने दी है।

अलाना किंग ने मार्च में नंबर एक गेंदबाज की पोजीशन को हासिल किया था। हालांकि, कुछ हफ्तों बाद ही सोफी एक्लेस्टोन ने उनकी बादशाहत को खत्म कर दिया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे मुकाबले में अलाना ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी अलाना किंग का जलवा

इस स्पेल में अलाना ने 44 गेंदें डॉट फेंकी थीं और टीम को 9 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। अलाना ने वनडे की ऑलराउंडर रैंकिंग में भी अपनी स्थिति को मजबूत किया है। वह सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं और उन्होंने साइवर-ब्रंट को एक पायदान नीचे धकेल दिया है।

ICC Women's Ranking में न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को हुआ फायदा

इस बीच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन का फायदा न्यूजीलैंड की खिलाड़ियों को भी मिला है। मैडी ग्रीन अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं और उन्होंने टॉप 10 में जगह बना ली है। वहीं, दूसरे वनडे में 179 रनों की यादगार पारी खेलकर अमेलिया केर ने रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई है। वह 6 पायदान ऊपर चढ़कर अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गई हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हर फॉर्मेट में इस समय अच्छी फॉर्म में हैं। वह लगातार बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दे रही हैं।

आमेलिया केर का शानदार प्रदर्शन

जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। टी20 में भी अमेलिया लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, और वह दुनिया की नंबर एक ऑलराउंडर भी बनी हुई हैं। वहीं, वनडे के ऑलराउंडर रैंकिंग में अमेलिया केर अब मारिजाने कैप से आगे निकल गई हैं। साउथ अफ्रीका की अन्य खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है। क्लो ट्रायोन और सुने लुस ने अपने शानदार योगदान के दम पर ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाए हैं। ट्रायोन 2 पायदान की छलांग के साथ 12वें नंबर पर आ गई हैं। वहीं, सुने लुस 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन