ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC रैकिंग में ईशान किशन का बड़ा धमाका, कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ा, इस नंबर पर बनाई जगह

Ishan Kishan ICC Ranking: आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ बड़ा उछाल लिया। वहीं बैटिंग रैंकिंग में अभिषेक शर्मा नंबर एक पर कायम हैं।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Ranking New Update: International Cricket Council ने बुधवार 25 फरवरी को ताजा टी20 रैंकिंग जारी की, जिसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिले। खास तौर पर भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन को जबरदस्त फायदा हुआ है। पिछले हफ्ते 17 पायदान की लंबी छलांग लगाने के बाद उन्होंने इस बार भी शानदार उछाल दर्ज किया और टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर ली। टी20 विश्व कप 2026 में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन का फायदा उन्हें रैंकिंग में साफ तौर पर मिला है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और निर्णायक पारियों ने उन्हें सीधे शीर्ष खिलाड़ियों की कतार में खड़ा कर दिया है।

ईशान किशन की टॉप-5 में एंट्री

ईशान किशन अब टी20 बैटिंग रैंकिंग में आठवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके खाते में 742 रेटिंग अंक हैं। इस उछाल के साथ उन्होंने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। रैंकिंग में पहले स्थान पर अभिषेक शर्मा 877 अंकों के साथ मजबूती से कायम हैं। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के फिल साल्ट 815 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 810 अंकों के साथ बने हुए हैं। चौथे नंबर पर श्रीलंका के पाथुम निसांका 789 रेटिंग के साथ हैं। पांचवें स्थान पर ईशान किशन की एंट्री हुई है, जबकि सूर्यकुमार यादव 740 अंकों के साथ छठे और तिलक वर्मा 730 अंकों के साथ सातवें नंबर पर खिसक गए हैं।

गेंदबाजी रैंकिंग में भी बदलाव

टी20 बॉलिंग रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती 790 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के राशिद खान 753 रेटिंग के साथ मौजूद हैं। इस बीच दक्षिण अफ्रीका के कार्बिन बॉश ने 21 पायदान की छलांग लगाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। ताजा रैंकिंग ने यह साफ कर दिया है कि टी20 विश्व कप 2026 के प्रदर्शन का असर खिलाड़ियों की स्थिति पर तेजी से पड़ रहा है और आने वाले हफ्तों में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

बल्लेबाजी में आईसीसी टी20 की रैकिंग

रैंक देश का नाम खिलाड़ी का नाम रेटिंग
01 भारत अभिषेक शर्मा 877
02 इंग्लैंड फिल साल्ट 815
03 पाकिस्तान साहिबज़ादा फरहान 810
04 श्रीलंका पथुम निसंका 789
05 भारत ईशान किशन 742
06 भारत सूर्यकुमार यादव 740
07 भारत तिलक वर्मा 730
08 इंग्लैंड जोस बटलर 725
09 दक्षिण अफ्रीका डेवाल्ड ब्रेविस 724
10 न्यूज़ीलैंड टिम सेफर्ट 715

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग