बांग्लादेश टीम 
क्रिकेट

ICC ने नहीं मानी बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग, भारत में ही खेलने होंगें मैच, वरना...

T20 World Cup Bangladesh Controversy: आईसीसी ने बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप मैचों को भारत से बाहर शिफ्ट करने की मांग ठुकरा दी। सुरक्षा कारणों के बावजूद, टीम को भारत आकर ही खेलना होगा।

अक्षय साहू

ICC Rejects Bangladesh Request: बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप में सुरक्षा चिंताओं के कारण वेन्यू बदलने की मांग को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( ICC) ने ठुकरा दिया है। आईसीसी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बांग्लादेश को वर्ल्ड कप मैच खेलने के लिए भारत आना ही होगा। अगर बांग्लादेश ऐसा नहीं करता है, तो उसके अंक काटे जा सकते हैं। बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत नही आने का फैसला किया था। 

सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को वर्चुअल बैठक में यह जानकारी दी और बताया कि सुरक्षा कारणों से भारत के बाहर मैच आयोजित करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जा सकता। हालांकि, बीसीबी के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें आईसीसी द्वारा इस अनुरोध को अस्वीकार करने के बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। 

क्या है टी20 वर्ल्ड कप को लेकर ताजा विवाद?

बांग्लादेश ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने की मांग उस विवाद से जुड़ी है जो हाल ही में आईपीएल में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद पैदा हुआ। केकेआर ने बीसीसीआई के आग्रह पर रहमान को आईपीएल से रिलीज किया था, क्योंकि भारत में बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ कथित अत्याचारों को लेकर विरोध प्रदर्शन और आक्रोश फैला था।

इस फैसले के बाद बांग्लादेश सरकार ने भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की धमकी भी दी थी। बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर कहा कि उनके खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मैचों को भारत से बाहर, श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए। बांग्लादेश ने इस विवाद में इतना आगे बढ़कर आईपीएल के बांग्लादेश में प्रसारण पर भी रोक लगा दी थी।

बांग्लादेश भारत नहीं आया तो क्या होगा?

आईसीसी ने हालांकि स्पष्ट कर दिया कि नियमों के अनुसार, वर्ल्ड कप में भाग लेने वाले किसी भी देश को निर्धारित वेन्यू पर ही खेलना होगा। सुरक्षा कारणों का हवाला देने पर भी बांग्लादेश को भारत में ही मैच खेलना होगा, अन्यथा उसके अंक कट जाएंगे।

बीसीबी के अनुसार, खिलाड़ियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है, लेकिन आईसीसी का रुख सख्त रहा है। आईसीसी के नियमों के तहत किसी भी टीम को खेल से बाहर रहकर अंक नहीं बनाए जा सकते। इस फैसले से साफ हो गया है कि टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को भारत आकर ही मैच खेलना होगा, चाहे परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा