क्रिकेट

Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने चीन को रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह

बिहार के राजगीर में खेले जा रही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-0 से हराया। इसके साथ भारतीय टीम टेबल टॉपर बन गई है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : बिहार के राजगीर में खेले जा रही महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम ने ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 3-0 से हराया। इसके साथ भारतीय टीम टेबल टॉपर बन गई है। भारतीय महिला टीम ने चार में चार मुकाबलों में जीत हासिल की। इससे पहले थाईलैंड को 13-0 से, दक्षिण कोरिया को 3-2 से और मलेशिया को 4-0 से हराया था। अब चौथे मैच में चीन को 3-0 से हराया है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

भारत ने संगीता कुमारी (32वें मिनट) और कप्तान सलीमा टेटे (37वें मिनट) की मदद से दो मैदानी गोल किए जबकि टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर दीपिका (60वें मिनट) ने अंतिम मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। विश्व में छठे नंबर की टीम चीन के खिलाफ यह भारत की टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत है। अब दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत चार मैच में आठ अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। चीन चार मैच में छह अंक से दूसरे स्थान पर खिसक गया है।

भारत अपना राउंड रॉबिन अभियान रविवार को जापान के खिलाफ खत्म करेगा। छह टीमों के महाद्वीपीय टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत ने शुरू से ही आक्रामक रुख अख्तियार किया और कई मौके बनाए। हालांकि उसे सफलता नहीं मिली क्योंकि चीन की टीम का अपने क्षेत्र में डिफेंस शानदार रहा। भारत को मैच के शुरुआती मिनट में ही लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम ने दोनों ही मौकों को गंवा दिया।

कुछ मिनट बाद शर्मिला देवी ने सुनेलिता टोप्पो को पास दिया। इससे दीपिका गोल करने के प्रयास में विपक्षी गोलकीपर के साथ आमने सामने आ गईं जिन्होंने उन्हें गोल नहीं करने दिया। चीन ने पहले क्वार्टर में एक पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन भारतीय रक्षा पंक्ति मजबूत रही। पहले क्वार्टर में दोनों टीमें सतर्क रहीं और भारत ने शानदार शुरुआत के बाद कुछ बेवकूफाना गलतियां कीं। दिन के अन्य मुकाबलों में जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराया जबकि कोरिया ने थाईलैंड को 4-0 से शिकस्त दी।

CJP Tiranga March Live: कनॉट प्लेस में CJP का हल्लाबोल, अब तक 150 प्रदर्शनकारी हिरासत में

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर