भारत बनाम इंग्लैंड (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: सेमीफाइनल में फिर टकराएंगे भारत-इंग्लैंड! T20 WC में किसका पलड़ा भारी? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले मैच से जुड़ी जरूरी जानकारी जानना बेहद अहम है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs ENG T20 World Cup Head to Head Record: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले तय हो गए हैं। क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का सबसे ज्यादा इंतजार था, वह भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के वर्षों में टी20 विश्व कप के नॉकआउट चरण में इनकी टक्कर लगातार देखने को मिली है। ऐसे में एक बार फिर दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मैच होने वाला है।

5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होगा बड़ा मुकाबला

टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। दोनों ही टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन और शानदार फॉर्म के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं।

लगातार तीसरे टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल भिड़ंत

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल मुकाबला अब एक तरह से परंपरा बन गया है। साल 2022 के टी20 विश्व कप में दोनों टीमों की भिड़ंत सेमीफाइनल में हुई थी, जहां रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उस हार के साथ भारत का खिताबी सपना टूट गया था। इसके बाद 2024 के टी20 विश्व कप में भी दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने आईं। इस बार टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराया और फाइनल में जगह बनाई। आगे चलकर भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब भी अपने नाम किया था। अब 2026 में फिर वही मुकाबला दोहराया जा रहा है।

टी20 विश्व कप में हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर टी20 विश्व कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इंग्लैंड की टीम हल्की बढ़त बनाए हुए है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 5 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 3 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 2 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में भारतीय टीम के पास इस रिकॉर्ड को बराबर करने का शानदार मौका होगा।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी टूर्नामेंट का समीकरण 2024 जैसा ही नजर आ रहा है। उस समय भी भारत का सेमीफाइनल इंग्लैंड से था और साउथ अफ्रीका दूसरी ओर मौजूद थी। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि टीम इंडिया एक बार फिर इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचे। हालांकि नॉकआउट मुकाबलों में दबाव बेहद ज्यादा होता है, इसलिए परिणाम पूरी तरह मैदान पर प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR