हरमनप्रीत कौर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur News: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला टीम खेल रही है। तीसरे टी20 में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बड़ा कारनामा कर दिखाया।

संजय सिंह बिष्ट

Harmanpreet Kaur Creates History in Women Cricket: भारतीय महिला टीम इस समय साउथ अफ्रीका दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है, लेकिन शुरुआती तीन मुकाबले टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं। तीनों मैचों में टीम इंडिया को एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि तीसरे टी20 में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की पारी खेली और एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 192 रन बनाए, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

हरमनप्रीत कौर ने इस मुकाबले में अपनी पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया। वह महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। हरमनप्रीत ने अब तक 138 मैचों में कप्तानी करते हुए 125 पारियों में 32.79 की औसत से 3017 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर अब महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान 3000 से ज्यादा रन बनाने वाली चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। इस उपलब्धि के साथ वह इस सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं और उन्होंने अटापट्टू को पीछे छोड़ दिया है।

महिला टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी

  • हरमनप्रीत कौर (भारत) - 3017 रन
  • चमारी अटापट्टू (श्रीलंका) - 3016 रन
  • मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 2619 रन
  • चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड) - 2529 रन
  • सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 2236 रन

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी चिंता

टीम इंडिया के लिए यह सीरीज चेतावनी की तरह सामने आई है। इस साल महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड में 12 जून से शुरू होना है और ऐसे में भारत के पास तैयारी के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है। खासकर गेंदबाजी विभाग का प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है, जिसने अब तक खेले गए तीनों मैचों में निराश किया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भारतीय गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। बड़े स्कोर बनाने के बावजूद टीम उन्हें बचा नहीं पा रही है। अगर टीम को वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करना है, तो गेंदबाजों को जल्द ही अपनी लय हासिल करनी होगी, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता