हरमनप्रीत कौर (फोटो-एक्स/ट्विटर) 
क्रिकेट

हरमनप्रीत कौर ने तोड़ा स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी

दुबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तान ने अर्धशतक बनाते ही अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: दुबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की कप्तान ने अर्धशतक बनाते ही अपने नाम एक उपलब्धि हासिल कर ली है। महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई। उन्होंने इस मामले में अपने हमवतन स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ा।

हरमनप्रीत कौर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बनी। पहले नंबर सुजी बेट्स है, जिन्होंने 4498 रन बनाए। वहीं आज हरमनप्रीत ने 54 रनों की पारी खेलकर स्मृति मंधाना से आगे निकल गई हैं। हरमन के टी20 आई में 3576 रन हो गए हैं। जबकि स्मृति का टी20आई में 3568 रन है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी बनी

हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रनों की पारी खेलते ही मिताली राज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमन के 726 रन हो गए हैं। वहीं मिताली राज के भी 726 रन ही है। इस सूची में स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर है। स्मृति के बल्ले से 524 रन निकले हैं। चौथे नंबर पर जेमिमा रोड्रिग्स है, जिन्होंने 407 रन बनाए हैं। पांचवें नंबर पर पूनम राउत है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप में 375 रन बनाए हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच का हाल 

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। जिसमें सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 40 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उसके अलावा तलिया मैक्ग्रा ने 32, एलिस पेरी ने 32 रनों की पारी खेली। वहीं लिचफिल्ड ने 15 और सदरलैंड ने 10 रनों की योगदान देते हुए टीम को 151 रनों तक पहुंचाया। भारतीय टीम के लिए रेणुका ने 2, दीप्ति ने 2 विकेट चटकाए। जवाब में भारतीय टीम 142 रन ही बना सकी। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने 54 रन बनाए। उसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 29, शेफाली वर्मा ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मॉलिन्यू ने 2 और सदरलैंड ने 2 विकेट चटकाए।

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल