हरमनप्रीत कौर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Harmanpreet Kaur Record: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में पूरे किए 9000 इंटरनेशनल रन

Harmanpreet Crosses 9,000 International Runs: लॉर्ड्स टेस्ट में हरमनप्रीत कौर ने 58 रनों की पारी खेल इतिहास रचा। वो महिला क्रिकेट में 9000 इंटरनेशनल रन बनाने वाली तीसरी भारतीय बनीं।

सृष्टि मौर्य

Harmanpreet Becomes 3rd Indian Woman To Cross 9,000 International: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे एकमात्र महिला टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने करियर का एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने 58 रनों की शानदार पारी खेलते हुए महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए उन्हें मैच से पहले सिर्फ 13 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने भारत की पारी के 24वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पूरा किया।

स्मृति मंधाना के साथ निभाई अहम साझेदारी

नंबर-5 पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 58 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके लगाए। उन्होंने उपकप्तान स्मृति मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी भी की। मंधाना ने 108 गेंदों में 83 रनों की शानदार पारी खेली।

9000 रन बनाने वाली तीसरी भारतीय खिलाड़ी

हरमनप्रीत कौर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 9000 रन पूरे करने वाली भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गई हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि मिताली राज और स्मृति मंधाना हासिल कर चुकी हैं। मिताली राज ने अपने करियर में 10,868 रन बनाए थे, जबकि स्मृति मंधाना के नाम 10,667 से ज्यादा रन दर्ज हैं।

भारत के लिए हरमनप्रीत कौर के अब तक के रिकॉर्ड 

प्रारूप मैच पारी रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर औसत शतक / अर्धशतक
टेस्ट 8 12 288 69 26.18 0 / 2
वनडे 164 143 4,541 171 37.22 7 / 24
टी20 अंतरराष्ट्रीय 202 181 4,216 103 30.33 1 / 18
कुल 374 336 9,045 171 32.41 8 / 44

हर फॉर्मेट में शानदार रिकॉर्ड

हरमनप्रीत कौर ने 7 मार्च 2009 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। अब तक वो 164 वनडे में 4541 रन, 202 T20 इंटरनेशनल में 4216 रन और 8 टेस्ट मैचों की 12 पारियों में 288 रन बना चुकी हैं। वो महिला T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली खिलाड़ी भी हैं।

कप्तान के तौर पर भी बनाई अलग पहचान

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने 2025 में आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। उनकी अगुवाई में टीम 2020 महिला T20 विश्व कप के फाइनल तक भी पहुंची थी। हालांकि 2026 महिला T20 विश्व कप में भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सका। इसके बावजूद हरमनप्रीत लगातार अपने प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स से भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही हैं।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर