हार्दिक पांड्या AI Generated Image
क्रिकेट

बाय-बाय मुंबई.. मुंबई इंडियंस ने पांड्या को कहा अलविदा, पंजाब में हार्दिक स्वागत, MI ने शेयर किया इमोशनल VIDEO

Mumbai Indians Farewell Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर वीडियो और इमोशनल पोस्ट शेयर कर हार्दिक पांड्या को आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रिया जैस

Hardik Pandya-Arshdeep Singh IPL Trade: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, जिन्होंने IPL 2024 से IPL 2026 तक मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के रूप में काम किया, अब इस फ्रेंचाइजी से अलग हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर, मुंबई इंडियंस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है और हार्दिक पांड्या को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। MI ने आईपीएल ट्रेड डील के जरिए खिलाड़ियों में अदला-बदली कर दी है। हार्दिक की विदाई के साथ ही, टीम ने अर्शदीप सिंह का अपनी टीम में स्वागत किया।

MI ने शेयर किया खास वीडियो

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट के जरिए, MI ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को विदाई दी।

'ब्लू एंड गोल्ड' की कप्तानी के लिए धन्यवाद

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या की तीन पोस्ट शेयर की। अपनी पहली पोस्ट में, MI ने लिखा, "हार्दिक, पूरे जोश और गर्व के साथ 'ब्लू एंड गोल्ड' (मुंबई इंडियंस) का प्रतिनिधित्व करने के लिए धन्यवाद। हम आपके आगे के सफर के लिए आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं।"

एक अन्य पोस्ट में, हार्दिक के योगदान को याद किया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए MI ने लिखा, "उतार-चढ़ाव के हर दौर में, मुंबई इंडियंस की कहानी का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद, हार्दिक।"

MI के बाद किस टीम में नजर आएंगे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या IPL 2027 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वे 18 करोड़ रुपये की ट्रेड डील के तहत पंजाब फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। 2019 से पंजाब किंग्स के साथ जुड़े रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं।

MI ने अर्शदीप का किया स्वागत

MI ने हार्दिक पांड्या के बदले पंजाब किंग्स से अर्शदीप सिंह को अपनी टीम में लिया है। वे भी 18 करोड़ रुपये में इस फ्रेंचाइजी से जुड़े हैं। MI ने सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह का एक छोटा वीडियो शेयर करके टीम में उनका स्वागत किया।

पंजाब किंग्स ने शेयर किया अपडेट

पंजाब किंग्स ने भी एक्स पर अर्शदीप सिंह के टीम से जाने के बारे में एक अपडेट साझा किया और लिखा, "एक युवा शेर से लेकर पंजाब का मान बढ़ाने वाले नाम तक अर्शदीप, यह हमेशा तुम्हारा घर रहेगा।"

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी मचाएगी धमाल

जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की यह जोड़ी भारतीय टीम के लिए T20 फॉर्मेट में गेंदबाजी की शुरुआत करती है और इसे दुनिया की सबसे घातक गेंदबाजी जोड़ियों में से एक माना जाता है। मुंबई इंडियंस इन दोनों खिलाड़ियों को अपनी टीम में पाकर बेहद खुश है।

बल्लेबाजों जरा बचकर रहना

एक और पोस्ट में, जिसमें जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की तस्वीर है, MI ने लिखा, "प्यारे बल्लेबाजों, स्टंप्स उड़ेंगे, गेंद बल्ले के किनारे (एज) से लगेगी, और अंपायर की उंगली हवा में उठेगी। और वो पैर की उंगलियां? उनसे जरा बचकर रहना! यह जोड़ी जल्द ही मिलकर कहर बरपाएगी सिर्फ T20 इंटरनेशनल में ही नहीं, बल्कि IPL में भी।"

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल