हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

वो खिलाड़ी जिसने तलाक के बाद जीता वर्ल्ड कप, जानें भारत के भरोसेमंद ऑलराउंडर के संघर्षों की कहानी

Happy Birthday Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या आज 11 अक्टूबर 2025 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जानते है हार्दिक के संघर्षों के बारे में कैसे उन्होंने यह मुश्किल भरा रास्ता तय किया।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya Birthday: भारतीय टीम का स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज 11 अक्टूबर 2025 को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने अपने प्रदर्शन के दम पर भारत को कई मैच जिताए हैं। पांड्या मैदान पर हर भूमिका में जान झोक देते हैं। गेंदबाजी करते हुए गेंदबाज, बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज और फील्डिंग करते हुए एक बेहतरीन फील्डर के तौर पर खरे उतरते हैं। हार्दिक पांड्या ने इन्हीं खूबियों ने उन्हें लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में शानदार क्रिकेटर बनाया है।

हार्दिक पांड्या का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को गुजरात के सूरत शहर में एक साधारण परिवार में हुआ था। हार्दिक की जिंदगी की शुरुआत बेहद संघर्षपूर्ण रही। उनके पिता हिमांशु पांड्या, सूरत में कार फाइनेंस का छोटा सा व्यवसाय चलाते थे। लेकिन बेटों के क्रिकेट प्रेम को देखते हुए उन्होंने सबकुछ छोड़कर वडोदरा जाने का फैसला किया और दोनों बेटों हार्दिक और क्रुणाल का दाखिला किरण मोरे की क्रिकेट अकादमी में करवा दिया।

नौवीं तक की पढ़ाई

हार्दिक शुरू से ही क्रिकेट को लेकर बेहद जुनूनी थे। इस जुनून के चलते उन्होंने नौवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी और पूरी तरह से क्रिकेट को अपना जीवन बना लिया। क्लब क्रिकेट से शुरुआत करते हुए उन्होंने कई यादगार प्रदर्शन किए, लेकिन बड़े मौके का इंतजार बना रहा।

मुंबई इंडियंस की टीम से मिली अलग पहचान

2015 में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें 10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई अहम मैच जिताए और 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

गुजरात को खिताब दिलाया

2022 में आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने उन्हें 11 करोड़ रुपये में खरीदा और कप्तान बनाया। हार्दिक ने पहले ही सीजन में टीम को खिताब दिला दिया। 2023 में वे फिर से फाइनल तक पहुंचे और 2024 में वह मुंबई इंडियंस में बतौर कप्तान लौटे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी हार्दिक की पकड़ मजबूत होती चली गई। 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में डेब्यू किया और तब से वनडे और टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का अभिन्न हिस्सा बन गए। हालांकि, फिटनेस कारणों से उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बना रखी है।

टी20 वर्ल्ड कप में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

2023 वनडे वर्ल्ड कप के शुरुआती मैचों से चोट के कारण बाहर रहने के बाद उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हार्दिक अब तक भारत की टी20 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं और 16 मैचों में से 10 में जीत दिलाई है।

हार्दिक का इंटरनेशनल करियर

  • 11 टेस्ट मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतक के साथ 532 रन बनाए और 17 विकेट लिए।
  • 94 वनडे मैचों में 1904 रन (11 अर्धशतक) और 91 विकेट लिए।
  • 120 टी20 मुकाबलों में 1860 रन (5 अर्धशतक) और 98 विकेट अपने नाम किए।

आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल के 152 मैचों में 2,749 रन (10 अर्धशतक) और 78 विकेट के साथ वे एक भरोसेमंद ऑलराउंडर रहे हैं। 32 वर्षीय हार्दिक पांड्या का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कभी चोटों ने उन्हें रोका, कभी विवादों ने। खासकर मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान वे आलोचनाओं के केंद्र में रहे, लेकिन हर बार उन्होंने अपनी मानसिक मजबूती और प्रदर्शन से आलोचकों को जवाब दिया।

2024 में हुआ नताशा से तलाक

हार्दिक पांड्या की ज़िंदगी में पेशेवर चुनौतियों के साथ-साथ निजी जीवन में भी कई उतार-चढ़ाव आए। उनके वैवाहिक संबंध भी समय के साथ प्रभावित हुए। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा ने आपसी सहमति से तलाक लेने का निर्णय लिया, जिसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

गौरतलब है कि इस जोड़ी ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी की थी, लेकिन वक्त के साथ उनके रिश्ते में दूरियां बढ़ गईं और आखिरकार दोनों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनके बेटे अगसत्य की परवरिश वे मिलकर जिम्मेदारी से करेंगे, ताकि उसका भविष्य सुरक्षित और संतुलित रहे।

पुलिस स्मृति दिवस आज: 1959 में चीनी सैनिकों से लड़ते हुए शहीद हुए थे 10 जवान, जानें क्यों मनाया जाता है यह दिन

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल