हरभजन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs PAK: मैदान पर राइवलरी, मैदान के बाहर सम्मान...पाकिस्तान के खिलाड़ी को हरभजन सिंह ने किया सैल्यूट- VIDEO

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले से पहले हरभजन सिंह का एक वीडियो चर्चा में है. उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक को सलाम किया।

संजय सिंह बिष्ट

Harbhajan Singh salutes Misbah Ul Haq: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बड़े मुकाबले से पहले एक वीडियो चर्चा में है। इस वीडियो में पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। यह बातचीत स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान हुई।

वीडियो में हरभजन सिंह ने मिस्बाह को सलाम किया। जवाब में मिस्बाह ने भी उसी अंदाज में उन्हें सलाम किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच हल्की-फुल्की और सम्मानजनक बातचीत हुई, लेकिन इस अंदाज ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोग इसे खेल भावना बता रहे हैं, तो कुछ इसे लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

हरभजन ने याद किया पुराना मैच

बातचीत के दौरान हरभजन ने कहा कि आज बड़ा मैच है और उन्होंने सोचा कि ऐसे खिलाड़ी को याद किया जाए जिसने एक अहम मुकाबले में उन्हें दबाव में डाल दिया था। इस पर मिस्बाह ने जवाब दिया कि उन्हें भी बाद में समझ आया कि असली दबाव क्या होता है। हरभजन ने उस मशहूर रैंप शॉट का जिक्र किया, जो आज भी क्रिकेट फैंस को याद है। उन्होंने कहा कि मिस्बाह बहुत अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन उस दिन खेला गया शॉट अच्छा नहीं लगा और लोग आज भी उसे याद करते हैं। इस पर मिस्बाह ने मुस्कुराते हुए कहा कि 19 साल बाद भी लोग उन्हें वही शॉट याद दिलाते हैं।

हरभजन सिंह ने आगे कहा कि उन्हें लगता है इस बार भारत की टीम मजबूत है और जीत उसी की होगी। इस पर मिस्बाह ने जवाब दिया कि पाकिस्तान के पास तीन अच्छे स्पिनर हैं, जो भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

ग्रुप ए में दोनों टीमों का प्रदर्शन

भारत और पाकिस्तान दोनों ग्रुप ए में हैं। दोनों टीमों ने अब तक अपने-अपने दो मुकाबले जीते हैं। दोनों की जीत एकतरफा रही है, जिससे साफ है कि दोनों टीमें अच्छे फॉर्म में हैं। अब मुकाबला इस बात का है कि अंक तालिका में शीर्ष स्थान कौन हासिल करेगा। भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा मैच खेलने के लिए तैयार हैं। कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है। दूसरी ओर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारीक की काफी चर्चा हो रही है। सैम अय्यूब भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां