हरभजन सिंह (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'फिटनेस के मामले में वह...', हरभजन सिंह ने रोहित-विराट पर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ये बात 19 अक्टूबर से शुरु होने वाली सीरीज के हवाले से की है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs AUS: टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के लिए ये बात 19 अक्टूबर से शुरु होने वाली सीरीज के हवाल से कही है। भज्जी का मानना है कि ये दोनों इस सीरीज के दौरान जमकर रन बनाएंगे। बता दें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मुकाबलों की सीरीज 19 से 25 अक्टूबर तक चलेगी।

विराट पूरी तरह से फिट हैं- हरभजन सिंह

हरभजन ने जियोहॉटस्टार के 'अमूल क्रिकेट लाइव' पर कहा, "कृपया विराट की फिटनेस के बारे में कोई सवाल न करें। फिटनेस के मामले में वह एक 'गुरु' हैं। हर कोई उन्हें फॉलो करता है। विराट कोहली की फिटनेस को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। वह फिट हैं, शायद अपने साथ खेलने वाले कई खिलाड़ियों से भी ज्यादा फिट हैं। आज के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह यकीनन सबसे फिट खिलाड़ी हैं। अब मैं बस विराट को फिर से मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।"

भज्जी ने कहा, "फैंस ने उन्हें क्रिकेट मैदान पर मिस किया है। व्यक्तिगत रूप से मैं उन्हें कुछ और समय तक वनडे फॉर्मेट में खेलते देखना पसंद करूंगा, क्योंकि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। जब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, मुझे सचमुच लगा कि उनमें अभी चार-पांच साल बाकी हैं, न सिर्फ खेलने के लिए, बल्कि दबदबा बनाने के लिए भी, क्योंकि वह इसी तरह के बल्लेबाज हैं। वह अब ऑस्ट्रेलिया जा रहे हैं, जो बल्लेबाजी के लिए उनका पसंदीदा स्थान है। मुझे यकीन है कि वह वहां एक बार फिर अपना दमखम दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, "हमने उन्हें पहले भी इन परिस्थितियों में ढेरों रन बनाते देखा है। मुझे विश्वास है कि वह फिर से ऐसा करेंगे। रोहित के लिए भी यही बात लागू होती है। मैं इन दोनों दिग्गजों को भारत के लिए जमकर रन बनाते और टीम को मैच जिताते देखने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने कहा, "कुछ खिलाड़ी मुश्किल समय में ही बेहतर प्रदर्शन करते हैं। विराट कोहली ऐसे ही खिलाड़ियों में से एक हैं। वह बड़े मौकों पर कमाल दिखाते हैं। यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। वह उन बड़े मौकों, उन दबाव भरे मैचों का इंतजार करते हैं। मैं उन्हें (कोहली) सीरीज के उन तीन वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते देखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद करता हूं कि उन मुकाबलों में वह भारत के लिए कम से कम दो शतक जड़ेंगे।"

एजेंसी इनपुट के साथ

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म