गुरजपनीत सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Gurjapneet Singh ने रचा इतिहास, IPL डेब्यू में ऐसा कारनामा करने वाले 17वें खिलाड़ी बने

Gurjapneet Singh: गुरजपनीत सिंह ने आईपीएल 2026 में डेब्यू की पहली गेंद पर अक्षर पटेल का विकेट लिया। वो आईपीएल में डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Gurjapneet Singh Debut Wicket In IPL: आईपीएल 2026 में 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई के तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। गुरजपनीत सिंह अपने करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी बन गए हैं।

6 फुट 3 इंच लंबे इस गेंदबाज ने शनिवार को आईपीएल 2026 के 18वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को अपना शिकार बनाया।  27 वर्षीय गुरजपनीत सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी के 7वें ओवर में गेंद थमाई। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की पहली ही गेंद पर अक्षर पटेल को सरफराज खान के हाथों कैच आउट कराया।

सरफराज खान ने बैकवर्ड प्वाइंट पर हवा में उछलकर शानदार कैच लपका, जिसके बाद गेंद को हाथ में लेकर लंबी दौड़ लगा दी। उस समय सीएसके के खेमे में शानदार जश्न का माहौल देखने को मिला। इसी के साथ गुरजपनीत सिंह आईपीएल करियर की पहली गेंद पर विकेट हासिल करने वाले 17वें खिलाड़ी बने।

IPL डेब्यू में पहली गेंद पर विकेट लेने वाला खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी वर्ष
1 इशांत शर्मा 2008
2 विल्किन मोटा 2008
3 एस विद्युत 2008
4 रवि तेजा 2008
5 शेन हारवुड 2009
6 अमित सिंह 2009
7 चार्ल लैंगवेल्ट 2009
8 केविन पीटरसन 2009
9 अली मुर्तजा 2010
10 टीपी सुधींद्र 2012
11 एडम गिलक्रिस्ट 2013
12 हनुमा विहारी 2013
13 अल्जारी जोसेफ 2019
14 डेवाल्ड ब्रेविस 2022
15 मथीशा पथिराना 2022
16 अश्विनी कुमार 2025
17 गुरजपनीत सिंह 2026

गुरजपनीत सिंह से पहले आईपीएल करियर की पहली गेंद पर सफलता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में इशांत शर्मा (2008), विल्किन मोटा (2008), एस विद्युत (2008), रवि तेजा (2008), शेन हारवुड (2009), अमित सिंह (2009), चार्ल लैंगवेल्ट (2009), केविन पीटरसन (2009), अली मुर्तजा (2010), टीपी सुधींद्र (2012), एडम गिलक्रिस्ट (2013), हनुमा विहारी (2013), अल्जारी जोसेफ (2019), डेवाल्ड ब्रेविस (2022), मथीशा पथिराना (2022) और अश्विनी कुमार (2025) शामिल हैं।

Gurjapneet Singh को 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए गुरजपनीत सिंह पर 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे, लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन खेल नहीं सके। आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने इस गेंदबाज को रिटेन किया। इंडिया-ए के लिए खेलने के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 में मैदान पर वापसी की है।

Gurjapneet Singh का फर्स्ट क्लास करियर

गुरजपनीत सिंह फर्स्ट क्लास करियर में 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 22.06 की औसत के साथ 33 विकेट हासिल किए, जबकि 9 लिस्ट-ए मुकाबलों में उन्होंने 20.41 की औसत से 17 विकेट निकाले हैं। 16 टी20 मुकाबलों में इस गेंदबाज ने 24.38 की औसत के साथ 22 विकेट अपने नाम किए हैं।

शनिवार को जारी इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 115 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि आयुष म्हात्रे 36 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 59 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हुए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट अक्षर पटेल ने निकाला।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी