आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस (डिजाइन फोटो) 
क्रिकेट

IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक

GT vs RR Qualifier 2 Highlight: क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जीटी के लिए कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली।

संजय सिंह बिष्ट

Gujarat Titans in the final of IPL 2026: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब 31 मई को गुजरात टाइटंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आरसीबी के खिलाफ इस सीजन का खिताबी मुकाबला खेलेगी। इससे पहले आरआर ने गुजरात के सामने 215 रन का टारगेट खड़ा किया था। शुभमन गिल की अगुवाई में जीटी ने इस टारगेट को 8 गेंद शेष रहते चेज कर इतिहास रच दिया। ये गुजरात टाइंटस के लिए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल चेज रहा।

गुजरात के लिए इस जीत में साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने अहम भूमिका निभाई। पहले विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबजों के बीच 12.5 ओवर में 167 रन की मैच जीताऊ साझेदारी रही। इस स्कोर पर साई सुदर्शन 58 के स्कोर पर हिट विकेट आउट हुए। उन्होंने ये 58 रन 8 चौको व 1 छक्के की मदद से 32 गेंद में पूरे किए।

कप्तान शुभमन गिल की ऐतिहासिक पारी

गुजरात की इस खास जीत में कप्तान शुभमन गिल ने रिकॉर्डतोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने आरआर के खिलाफ रनों का पीछा करते हुए शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ साझेदारी करने के बाद खुद का शतक पूरा किया। गिल ने मुल्लांपुर में 53 गेंदों का सामना करते हुए 196 के स्ट्राइक रेट के साथ 104 रन बनाए। उनकी इस खास पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। कप्तान शुभमन गिल शतक पूरा करने के बाद जोफ्रा आर्चर की गेंद पर LBW आउट हुए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर 9 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं, जोस बटलर 9 तो राहुल तेवतिया 17 रन बनाकर नाबाद रहे। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

वैभव सूर्यवंशी की घातक पारी गई बेकार

इस मुकाबले में राजस्थान के लिए सबसे बड़ी पारी 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने खेली। उन्होंने 47 गेंदों पर 8 चौको व 7 छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। इस स्कोर पर सूर्यवंशी कगिसो रबाडा की गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना कैच थमा बैठे।

वैभव के अलावा रवींद्र जडेजा ने आरआर के लिए दूसरी बड़ी पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल के बाद टीम की पारी को संभाला। जडेजा ने 35 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। इसके अलावा अंत में डोनोवन फरेरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 11 गेंद में 345 के स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 38 रन बनाए।

क्वालीफायर-2 में गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत में तो अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन वो इसे जारी नहीं रख सके। टीम के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने लिए। इसके अलावा मोहम्मद सिराज को शुरुआत को 1 विकेट मिला।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा