शुभमन गिल और साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

GT vs KKR: शुभमन गिल की दमदार पारी से जीती गुजरात टाइटंस, कोलकाता को 5 विकेट से हराया

GT vs KKR: गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। इसके साथ ही गुजरात ने इस सीजन की तीसरी जीत हासिल की। वहीं कोलकाता नाइट राडइर्स को अभी तक एक भी जीत नहीं मिली है।

उज्जवल सिन्हा

Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (GT vs KKR) के बीच खेला गया। गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराकर एक और महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है और अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अजिंक्य रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। नंबर तीन पर उतरे अंगकृष रघुवंशी भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। टिम सीफर्ट भी 14 गेंदों का सामना करने के बाद 19 रन बनाकर आउट हुए। 32 के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही केकेआर की पारी को रोवमैन पॉवेल और कैमरून ग्रीन ने संभाला।

ग्रीन की अर्धशतकीय पारी

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। पॉवेल 20 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद अनुकूल रॉय 9 और रिंकू सिंह 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रमनदीप सिंह ने 17 रन बनाए। केकेआर ने लगातार विकेट गंवाया। हालांकि, कैमरून ग्रीन ने एक छोर संभाले रखा और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में ग्रीन ने 7 चौके और 4 छक्के लगाए। गेंदबाजी में गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3, सिराज ने 2, अशोक शर्मा ने 2, राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

गुजरात टाइटंस की शानदार शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने 57 रन जोड़े। साई सुदर्शन 22 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बटलर ने गिल का साथ दिया। लेकिन 95 के स्कोर पर जोस बटलर 25 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एक छोर पर शुभमन गिल टिके रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया।

उसके बाद वाशिंगटन सुंदर 13 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल डटे रहे और उनको ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला। हालांकि, शुभमन गिल 50 गेंद में 86 रन बनाकर आउट हो गए। आखिरी ओवर में 4 रनों की जरूरत थी तब फिलिप्स 19 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, गुजरात ने इस मुकाबले को जीत लिया। कोलकाता के लिए वरुण चक्रवर्ती ने 2, नारायण ने 1, वैभव ने 1 और रमनदीप ने 1 विकेट चटकाए।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत