फोटो सोर्स- सोशल मीडिया 
क्रिकेट

IPL 2026 में गूगल की जबरदस्त एंट्री, हाथ मिलाते ही मालामाल हुआ BCCI, हुई 270 करोड़ की डील

IPL 2026: ऑनलाइन गेमिंग पर बैन के बाद नुकसान झेल रहे बीसीसीआई के लिए खुशखबरी सामने आई है। आईपीएल 2026 से पहले गूगल की एंट्री से बोर्ड को बड़ी कमाई हो सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

Google in IPL: भारत सरकार के नए कानून लागू होने के बाद ड्रीम 11 और माय 11 सर्कल जैसी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों ने आईपीएल से दूरी बना ली। इन कंपनियों के हटने से बीसीसीआई को बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। आईपीएल के दौरान ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से बोर्ड को हर सीजन भारी कमाई होती थी, लेकिन अचानक आए इस बदलाव ने बीसीसीआई की रणनीति को झटका दिया। अब बोर्ड उस नुकसान की भरपाई के लिए नए विकल्प तलाश रहा था, तभी एक बड़ी टेक कंपनी की एंट्री ने तस्वीर बदल दी।

आईपीएल में गूगल की एंट्री से खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गूगल की एआई सर्विस ‘गेमिनी’ अब आईपीएल से जुड़ने जा रही है। बताया जा रहा है कि गूगल अगले तीन सीजन तक आईपीएल का हिस्सा बनेगा और इस AI-पावर्ड पार्टनरशिप डील का आधिकारिक ऐलान जल्द किया जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब क्रिकेट जैसे बड़े खेल मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाना चाहता है, और इसी वजह से गूगल ने दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल को चुना है। इस डील के जरिए बीसीसीआई एक ही सीजन में करोड़ों रुपये की कमाई कर सकता है।

AI पार्टनरशिप से पहले भी हो चुकी है बड़ी डील

AI कंपनियों की क्रिकेट में एंट्री कोई नई बात नहीं है। इससे पहले वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 में चैट जीपीटी ने बीसीसीआई के साथ पार्टनरशिप की थी। उस दौरान बोर्ड ने दो साल की डील करीब 16 करोड़ रुपये में फाइनल की थी। इससे साफ है कि टेक और AI कंपनियां अब क्रिकेट को बड़े मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर देख रही हैं।

स्पॉन्सरशिप में पहले भी हुए बड़े बदलाव

ड्रीम 11 के हटने के बाद टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप को लेकर भी काफी चर्चा हुई थी। कई बड़ी कंपनियों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई, लेकिन आखिरकार यह डील अपोलो टायर्स के नाम रही। अपोलो टायर्स ने इसके लिए करीब 554 करोड़ रुपये की बड़ी रकम चुकाई। अब गूगल की एंट्री से एक बार फिर बीसीसीआई की कमाई को मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिससे आईपीएल का आर्थिक मॉडल और मजबूत हो सकता है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट