ग्लेन मैक्सवेल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत के खिलाफ टी20 टीम में जगह नहीं मिलने के बाद मैक्सवेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अभी भी उम्मीद बाकी

Glenn Maxwell Breaks Silence: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ग्लेन मैक्सवेल को ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताया है कि उनकी वापसी जल्द होगी।

उज्जवल सिन्हा

Glenn Maxwell Breaks Silence: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस टी20 सीरीज के पहले दो मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को शामिल नहीं किया गया है।

हालांकि, इसके बाद भी मैक्सवेल को उम्मीद है कि बचे हुए तीन मुकाबले में वो फिटनेस हासिल करके टीम में वापसी कर सकते हैं। मैक्सवेल ने अपनी दाहिनी कलाई की सर्जरी कराई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले नेट सत्र के दौरान टीम के साथी मिशेल ओवेन का शॉट कलाई पर लगने से चोटिल हो गया था। उन्हें भारत के खिलाफ 29 और 31 अक्टूबर को होने वाले पहले दो टी-20 मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया है।

मैक्सवेल ने एक कार्यक्रम के अवसर पर संवाददाताओं से कहा कि मुझे लगता है कि पिछले सप्ताह सर्जरी कराने से मुझे भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में खेलने की थोड़ी उम्मीद जगी है। इसके लिए मुझे जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करनी होगी। मैक्सवेल ने जल्द से जल्द फिटनेस हासिल करने के लिए सर्जरी का विकल्प चुना, ताकि वह भारत के साथ होने वाली सीरीज के अंतिम तीन मैचों के लिए उपलब्ध रह सकें। ये मैच होबार्ट (दो नवंबर), गोल्ड कोस्ट (छह नवंबर) और ब्रिस्बेन (आठ नवंबर) में खेले जाएंगे।

बीबीएल से पहले पूरी तरह से हो जाऊंगा फिट

उन्होंने कहा ति मैंने सर्जरी इसलिए करवाई क्योंकि मुझे दो विकल्प दिए गए थे या तो मैं भारत के खिलाफ श्रृंखला से हट जाऊं या उसमें खेलने के लिए अपनी उम्मीद कायम रखूं। मैंने सर्जरी का विकल्प चुना। इससे मेरी उस सीरीज में खेलने की उम्मीद बनी रहेगी। इस ऑलराउंडर ने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मैं बीबीएल के लिए पहले ही तैयार हो जाऊंगा और मुझे लगता है कि इससे मुझे शारीरिक तौर पर पूरी तरह से फिट रहने में मदद मिलेगी।''

मैक्सवेल ने कहा कि बुधवार को उनकी कलाई से प्लास्टर हटा दिया गया था और अब वे कुछ समय तक उसे सुरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक की पट्टी पहनेंगे, लेकिन उन्हें कलाई को फिर से हिलाने-डुलाने की पूरी छूट दे दी गई है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

अभी बीबीएल के बारे में सोच रहा हूं

मैक्सवेल ने कहा, ‘‘मैं इस समय सचमुच बीबीएल के पहले दौर के बारे में सोच रहा हूं।'' मैक्सवेल ने कहा कि वह आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) को लेकर उत्साहित हैं, जहां वह मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी करेंगे। उन्होंने पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन के साथ अनुबंध को टूर्नामेंट के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।

अश्विन को लेकर मैक्सवेल ने क्या कहा?

अश्विन ने सिडनी थंडर के साथ अनुबंध किया है और वह बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे। उन्होंने पूरा सत्र खेलने पर सहमति जताई है। मैक्सवेल ने कहा, ‘‘यह वाकई रोमांचक है। यह प्रतियोगिता के लिए बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि जब भी आपको विश्व स्तरीय सुपरस्टार मिलते हैं तो यह हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। वह बेहद सफल खिलाड़ी रहे हैं। इससे हमारे युवा खिलाड़ियों को भी मदद मिलेगी।'' (भाषा इनपुट के साथ)

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा