भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

कभी जीतेंगे, कभी हारेंगे...ओवल टेस्ट में जीत के बाद दहाड़े कोच गंभीर, कहा- सरेंडर नहीं करेंगे

Gautam Gambhir Posts Strong Message: ओवल का मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने अपने खिलाड़ियों के लिए एक खास मैसेज किया है। इस मुकाबले के साथ भारतीय टीम ने सीरीज भी बराबर कर ली है।

उज्जवल सिन्हा

Gautam Gambhir Posts Strong Message on X: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। भारतीय टीम ने ओवल में इंग्लैंड को 6 रनों से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबर पर खत्म किया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने टीम को एक खास मैसेज दिया।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोमवार को अपनी टीम के लिए एक भावुक संदेश पोस्ट किया। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर ली। स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (5/104) ने दबाव में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लिए। सिराज ने इस सीरीज में कुल 23 विकेट लिए।

374 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 367 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। हालांकि, यह मुकाबला काफी मजेदार रहा।सिराज ने ओवल के मुकाबले में कुल 9 विकेट चटकाए। उन्होंने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने सिराज का साथ देते हुए 8 विकेट चटकाए।

जीत के बाद क्या बोलें कोच गौतम गंभीर?

ओवल में जीत के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने कहा एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा कि "हम कुछ जीतेंगे, कुछ हारेंगे... लेकिन हम कभी हार नहीं मानेंगे!  शाबाश लड़कों!

14 जुलाई को, सिराज ने लॉर्ड्स में शोएब बशीर की एक गेंद को अपने स्टंप्स से टकराते हुए देखा। सिराज बहुत देर तक घुटनों के बल बैठा रहा, मानो समय वहीं रुक गया हो। उस समय वह शायद इस बात से बेहद दुखी था कि रवींद्र जडेजा की शानदार बल्लेबाज़ी का कोई फायदा नहीं हुआ और भारत ने इंग्लैंड को सीरीज में बढ़त दे दी।

आज 4 अगस्त को सिराज ने एक फिर गस एटकिंसन को बोल्ड करके भारतीय टीम को 6 रनों से जीत दिला दी और भारत ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद सिराज खुशी से झूम उठे, उनके चेहरे पर वही चिर-परिचित मुस्कान लौट आई। सिराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दरअसल डीके भाई (दिनेश कार्तिक) ने अंग्रेजी में सवाल पूछना शुरू कर दिया था, इसलिए उस समय सारी भावनाएं खत्म हो गईं।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला