गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गौतम गंभीर की मां को पड़ा दिल का दौरा, तुरंत इंग्लैंड छोड़कर कोच ने की वतन वापसी

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरा छोड़कर बीच में ही भारत वापस आ रहे हैं। खबर है कि उनकी मां की हालत काफी खराब है। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिस कारण गंभीर इंडिया वापस आ रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

इस वक्त टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड में हैं। ये सीरीज 20 जून से खेली जानी है। सीरीज में टीम की कमान युवा शुभमन गिल के कंधों पर होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया गौतम गंभीर की कोचिंग और गिल की कप्तानी में सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। लेकिन सीरीज से पहले कोच गौतम गंभीर को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है।

खबर है कि गौतम गंभीर की मां की हालत काफी खराब हो चुकी है। जिस कारण गौतम गंभीर सीरीज छोड़कर इंग्लैंड से इंडिया वापस लौट रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा है। इस वक्त उनको ICU में भर्ती कराया गया है। वहां वो डॉक्टर्स की निगरानी में बनी हुई हैं। ऐसे में गंभीर कब तक भारत में रहेंगे, वो इंग्लैंड कब वापस जाएंगे? इन सब सवालों का जवाब उनकी मां की सेहत पर निर्भर करता है।

गंभीर की इंग्लैंड वापसी कब होगी?

टीम इंडिया को पांच मैचों की सीरीज से पहले इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलना है। ये मुकाबला 13 से 16 जून तक चलेगा। इस दौरान टीम मैनेजमेंट को बेहतर टीम कॉम्बिनेशन को तलाशना है। इसकी निगरानी हेड कोच गौतम गंभीर को करनी थी। लेकिन अब उनकी गैरमौजूदगी में ये काम बाकी सपोर्ट स्टाफ को करना होगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि गौतम गंभीर 20 जून से पहले टीम इंडिया को जॉइन कर लें। वहीं, जो गंभीर के परिवार पर जो संकट आया है, वो भी जल्द खत्म हो जाए।

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। जिसके बाद इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के पास अनुभव की कमी दिख रही है। ऐसे में गंभीर का वापस लौटना टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में टीम को गौतम गंभीर की सख्त जरूरत थी। लेकिन उनकी मां के खराब स्वास्थय के कारण उन्हें इंडिया वापस आना पड़ा।

आज की ताजा खबर 18 अगस्त LIVE: JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले के खिलाफ चयनित अभ्यर्थी धरने पर बैठे

Explainer: आखिर क्या है 134 साल पुराना कावेरी जल विवाद, जिसको लेकर फिर आमने-सामने आए कर्नाटक और तमिलनाडु?

SIT की अंतिम रिपोर्ट: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में चंपत राय और अनिल मिश्रा को SIT की क्लीन चिट

तमिलनाडु विधानसभा में एम. करुणानिधि के नाम पर बवाल, CM विजय ने विपक्ष से कहा- मैं माफी मांगता हूं

समुद्र के नीचे बढ़ रहा खतरा! हिंद महासागर में चीन के 64 रिसर्च जहाजों की तैनाती पर वाइस एडमिरल ने जताई चिंता