गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'वेस्टइंडीज को वर्ल्ड क्रिकेट की नहीं बल्कि दुनिया को...', WI के खिलाड़ियों को गंभीर ने किया मोटिवेट

Gambhir Inspiring Speech: भारत से हार के बाद गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में वेस्टइंडीज खिलाड़ियों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपका उद्देश्य सिर्फ खेल नहीं, अगली पीढ़ी को प्रेरित करना है।

उज्जवल सिन्हा

Gautam Gambhir Gives Inspiring Speech: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज टीम को मोटिवेट किया। उन्होंने इस दौरान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का हौसलाअफजाई किया। जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरन सैमी ने भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को अपने खिलाड़ियों से बातचीत करने के ड्रेसिंग रूम में आमंत्रित किया। जिसके बाद गौतम गंभीर ने अपने शब्दों से वेस्टइंडीज के खिलाड़ी का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रेरित किया।

बीसीसीआई ने वीडियो किया शेयर

बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में गौतम गंभीर ने कहा कि जब मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करता हूं तो कई टीमें इसलिए खेलती हैं क्योंकि उन्हें खेल से प्यार है और बहुत कम टीमें हैं जिनके पास वेस्टइंडीज की तरह इस खेल को खेलने का एक उद्देश्य है। आपके पास एक उद्देश्य है और उद्देश्य हमेशा प्यार तथा लगाव से ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। जब मैं आप लोगों को देखता हूं, तो मुझे लगता है कि आप वेस्टइंडीज क्रिकेट की अगली पीढ़ी को प्रेरित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मेरे लिए यहां खड़े होकर प्रदर्शन के बारे में बात करना आसान है, लेकिन मुझे लगता है कि आपको अपनी दूसरी पारी से प्रेरणा लेनी चाहिये।  आपके पास खेलने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का एक बहुत बड़ा उद्देश्य है। कई बार कई टीमें उद्देश्य की तलाश में रहती हैं और उन्हें वह नहीं मिलता।

लेकिन आप लोगों को घर पर जितनी मुश्किलें आती हैं, जिन चुनौतियों का आप सामना करते हैं, उसके बावजूद आपके चेहरे पर मुस्कान होना, कड़ी मेहनत करना, देश के लिए खेलना, अगली पीढ़ी को प्रेरित करने की कोशिश करना, वेस्टइंडीज क्रिकेट में सबसे महत्वपूर्ण चीज है।

दुनिया को वेस्टइंडीज क्रिकेट की जरूरत

गंभीर ने कहा कि विश्व क्रिकेट को एक मजबूत वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की जरूरत है। उन्होंने कहा मैं एक बात कहना चाहता हूं और यह वो बात है जिस पर मेरा हमेशा से विश्वास रहा है। आपको लग सकता है कि मैं इसे यूं ही कह रहा हूं, लेकिन यह सीधे दिल से है। वेस्टइंडीज क्रिकेट को वर्ल्ड क्रिकेट की जरूरत नहीं है बल्कि विश्व क्रिकेट को वेस्टइंडीज क्रिकेट की जरूरत है। जब आप वह जर्सी पहनते हैं, तो याद रखें, आपके पास कुछ खास करने का मौका है। टी20 प्रारूप खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों के पास ऐसा मौका नहीं होता।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह