गौतम गंभीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज

Gautam Gambhir Coaching Team: भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव की चर्चा तेजी से चल रही है, जहां श्रीलंका दौरे से पहले एक सीनियर कोच टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

सृष्टि मौर्य

Gautam Gambhir's Coaching Team Changes: भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम गंभीर की कोचिंग टीम के एक सीनियर सदस्य के टीम छोड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) श्रीलंका दौरे से पहले मौजूदा कोचिंग सेटअप की पड़ताल कर सकता है। ऐसे में आने वाले समय में सपोर्ट स्टाफ में बदलाव की तस्वीर साफ हो सकती है।

IPL फ्रेंचाइजी से बातचीत की खबर

रिपोर्ट के अनुसार, सपोर्ट स्टाफ के सभी सदस्यों ने बीसीसीआई के साथ दो साल का समझौता किया था, जिसे एक साल के लिए बढ़ाने का विकल्प भी मौजूद है। हालांकि, खबर है कि एक सीनियर कोच ने पहले ही एक ऐसी आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी से बातचीत शुरू कर दी है, जिसकी मौजूदगी दुनिया के दूसरे देशों की लीगों में भी है। इसके अलावा एक और कोच के भी जल्द टीम छोड़ने की संभावना जताई जा रही है।

बदलाव का कारण अंदरूनी वजह बताई जा रहीं है

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इन संभावित बदलावों का आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में मिली हार से सीधा संबंध नहीं है। माना जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से सपोर्ट स्टाफ के भीतर कुछ अंदरूनी मुद्दे सामने आए हैं, जिनकी वजह से ये बदलाव हो सकते हैं।

जिम्बाब्वे दौरे पर अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त

इस महीने होने वाली जिम्बाब्वे T20 सीरीज के लिए बीसीसीआई ने पहले ही अलग कोचिंग स्टाफ नियुक्त कर दिया है। इस दौरे पर टीम की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण संभालेंगे। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में होने वाले 2026 एशियाई खेलों में भी वही भारतीय टीम के साथ रहेंगे। इस फैसले पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि गौतम गंभीर और उनका सपोर्ट स्टाफ आईपीएल 2026 के दौरान पहले ही लंबा ब्रेक ले चुका था।

गंभीर के कार्यकाल में पहले भी हुए बदलाव

गौतम गंभीर ने जुलाई 2024 में राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच का पद संभाला था। उनके साथ रयान टेन डोशेट, टी दिलीप और बाद में मोर्ने मोर्केल को सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया गया। इसके बाद अभिषेक नायर टीम से अलग हो गए, जबकि सितांशु कोटक को बल्लेबाजी कोच बनाया गया। वहीं, साईराज बहुतुले को स्थायी स्पिन गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब अगर नए बदलाव होते हैं, तो टीम इंडिया का कोचिंग सेटअप एक बार फिर नए रूप में नजर आ सकता है।

भारत में प्रदर्शन के पीछे इस्लामी ताकतें! अमेरिकी पत्रकार ने दी चेतावनी, लाखों डॉलर की फंडिंग का दावा

आपदा की मार झेल रही दुनिया! नेपाल-पनामा की तबाही के बीच UN का सेंडाई फ्रेमवर्क को लोग कर रहे याद

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई