क्रिकेट

Champions Trophy 2025 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, दिल का दौरा पड़ने से पूर्व क्रिकेटर का हुआ निधन

Milind Rege Died: मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 साल के थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

उज्जवल सिन्हा

Milind Rege Died News :मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे का बुधवार 19 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 76 साल के थे। पिछले रविवार को 76 साल के हुए रेगे को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था और बुधवार सुबह करीब 6 बजे उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

इस ऑलराउंडर को 26 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ा था, लेकिन फिर वे क्रिकेट के मैदान पर लौटे और रणजी ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी भी की।उन्होंने 1966-67 और 1977-78 के बीच 52 प्रथम श्रेणी मैच खेले। जिसमें उन्होंने दाएं हाथ की ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी से 126 विकेट लिए। उन्होंने बल्ले से भी योगदान दिया और 23.56 की औसत से 1,532 रन बनाए।

सुनील गावस्कर के साथ रेगे ने शुरू किया था खेलना

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के बचपन के दोस्त रेगे ने गावस्कर के साथ ही स्कूल और कॉलेज में पढ़ाई की और दादर यूनियन स्पोर्टिंग क्लब में उनके साथ खेला। मुंबई और घरेलू क्रिकेट में सबसे सम्मानित व्यक्तियों में से एक हैं। रेगे ने अपने करियर के दौरान कई भूमिकाएं निभाईं और क्रिकेट सलाहकार के रूप में मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) से भी जुड़े रहे। नागपुर में विदर्भ के खिलाफ अपना रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल खेल रही मुंबई की क्रिकेट टीम रेगे के सम्मान में तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरी।

एमसीए के अध्यक्ष ने भी दी श्रद्धांजलि

एमसीए अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने एक बयान में कहा कि मिलिंद रेगे सर के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मुंबई क्रिकेट के दिग्गज, खिलाड़ी, चयनकर्ता और संरक्षक के रूप में उनका योगदान अमूल्य था। उनके मार्गदर्शन ने क्रिकेटरों की पीढ़ियों को आकार दिया और उनकी विरासत को हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बीसीसीआई ने शोक व्यक्त किया

बीसीसीआई ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई के पूर्व कप्तान और चयनकर्ता मिलिंद रेगे के निधन पर शोक व्यक्त करता है। मुंबई क्रिकेट के एक स्तंभ, उन्होंने इसके विकास और विरासत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभा के प्रति उनकी गहरी नजर और कमेंटेटर के रूप में योगदान ने क्रिकेट जगत में उनकी प्रशंसा अर्जित की।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा