गाजियाबाद में यश दयाल के खिलाफ FIR दर्ज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जेल जाएंगे यश दयाल? गाजियाबाद में दर्ज हुई FIR, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गाजियाबाद में युवती ने यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

संजय सिंह बिष्ट

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है। इस दौरान युवती ने आरसीबी के गेंदबाज पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का वादा करके उसके साथ रेप किया। इससे पहले गाजियाबाद की युवती ने 21 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की थी।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी थी। अब यश दयाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। ऐसे में उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है। इससे पहले पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा और फिर कोर्ट में उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।

गाजियाबाद पुलिस ने पीड़िता के दर्ज किए बयान

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु चैंपियन बनी थी। आरसीबी के लिए इस सीजन में यश दयाल ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। अब उन पर गाजियाबाद की युवती के इस आरोप के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता ने 21 जून को यूपी के सीएम से शिकायत की थी। उस दौरान गाजियाबाद की पुलिस ने युवती के कुछ बयान भी दर्ज किए थे।

यश दयाल की गिरफ्तारी होगी?

यश दयाल के इस मामले पर बात करते हुए गाजियाबाद क एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी ने बताया है कि पीड़िता की शिकायत के बाद क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ 69 BNS के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इससे पहले युवती का मेडिकल कराया जाएगा।

वहीं, पीड़ित युवती ने कहा है कि साल 2019 में उनकी बात सोशल मीडिया के जरिए यश दयाल के साथ हुई। इसके बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। फिर यश दयाल ने उनके साथ शादी करने की बात कही। जिसके बाद कुछ दिन तक उनके साथ रिलेशन बनाए।

यश ने शादी की बात कहकर उनको बेंगलुरु में लंबे वक्त तक रखा। इसके अलावा दिल्ली और प्रयागराज भी ले गए। उनके साथ शाररिक संबंध बनाए। इसके बाद वो जब भी शादी की बात करती तो यश दयाल करियर को लेकर अपनी बात रखते और कहते थे कि मैं पहले सेटल हो जाऊं।

इसके अलावा गाजियाबाद की इस युवती ने बताया है कि यश दयाल पिछले पांच साल से उनके साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन कुछ समय पहले से उनका व्यवहार चेंज हो गया। जिसके बाद वो उनकी अनदेखी करने लगे। एक महीने पहले यश दयाल ने उन्हें सोशल मीडिया के सभी अकाउंट और वॉटसेफ से ब्लॉक कर दिया था।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन