भारत बनाम वेस्टइंडीज  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सिरीज का आखिरी मुकाबला आज, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

IND vs WI 5th T-20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज पांचवा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। फिलहाल यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है। यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा मुकाबला आज

  • वैभव सुर्यवंशी के खेलने पर संशय

  • अर्शदीप सिंह की जगह भुनेश्ववर कुमार को मिल सकता है मौका

India vs West Indies Fifth T-20 Match Today: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पांचवा और आखिरी निर्णायक मुकाबला अब से कुछ ही घंटों बाद यानी शाम 7 बजे से बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता था। वहीं वेस्टइंडीज को दूसरे और चौथे टी-20 मैच में जीत मिली थी। फिलहाल यह सीरीज 2-2 की बराबरी पर चल रही है। हालांकि मैच के समय बारिश की संभावना है। यह पहला मौका है, जब बेंगलुरु में दोनों टीमों की भिड़ंत होगी।

दोनों टीमों के बीच होगी कांटे की टक्कर

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाला मुकाबला कांटे की टक्कर का होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच मैच के दौरान कड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी आज का मुकाबला जो भी जीतेगा वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।

भारत 2019 से घर में टी-20 सीरीज नहीं हारा है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज 2002 के बाद भारत में किसी भी फॉर्मेट की बाइलेटरल सीरीज नहीं जीती है। मेहमान टीम के पास भारत के इस विजयी अभियान को रोकने का मौका होगा।

वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलना मुश्किल

15 साल के वैभव सूर्यवंशी सीरीज के शुरुआती चारों मैचों की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना सके है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इसकी वजह से वैभव की अंतिम-11 में जगह नहीं बन पा रही। टीम शायद ही आज होने वाले निर्णायक मैच में ओपनिंग कॉम्बिनेशन बदलना चाहेगी क्योंकि आज बड़ा मुकाबला है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत पलड़ा है भारी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 और वेस्टइंडीज ने 12 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। भारत में दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 खेले गए। इनमें भारत ने 11 और वेस्टइंडीज ने 4 मैच जीते हैं।

अर्शदीप की जगह भुवनेश्वर टीम में शामिल

टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की फिटनेस चिंता की बात है। उन्हें पिछले मैच में गेंदबाजी वाले कंधे पर चोट लगी थी। इसके बाद चयनकर्ताओं ने पांचवें मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को टीम में शामिल किया है।

अर्शदीप के खेलने पर फैसला मैच से पहले उनकी रिकवरी के आधार पर लिया जाएगा। वहीं इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारत के टॉप बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 159 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में नमन धीर ने 4 मैचों में 5 विकेट लिए हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह/भुवनेश्वर कुमार।

वेस्टइंडीज टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, केमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल