टिम साउदी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज से पहले ही भारत को हराने का बनाया ये प्लान, इस दिग्गज खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपने खेमे में शामिल किया है। इंग्लैंड ने साउदी को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया है।

उज्जवल सिन्हा

लंदन: भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा अगले महीने से शुरू होगा। इंग्लैंड में भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड ने अपनी कमर कस ली है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी को अपने साथ जोड़ लिया है। टिम साउदी को एक खास पद दिया गया है।

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टिम साउदी को इंग्लैंड का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे की शुरुआत 20 जून से लीड्स में पहले टेस्ट के साथ करेगी। यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में होने वाले पांचवें टेस्ट के साथ खत्म होगा।

टिम साउदी ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से लिया था संन्यास

दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले साउदी इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय सत्र के शुरुआती मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे जो अगले बृहस्तिवार से ट्रेंट ब्रिज में जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट होगा। छत्तीस वर्षीय साउदी ने 107 टेस्ट मैच में 391 विकेट, 161 वनडे मैच में 221 विकेट और 126 टी20 मैच में 164 विकेट हासिल किए हैं। ईसीबी ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में विभिन्न परिस्थितियों और सभी प्रारूपों में खेलने के अपने विशाल अनुभव के साथ वह खिलाड़ियों को अहम जानकारी प्रदान करेंगे। सलाहकार की भूमिका के बाद वह बर्मिंघम फीनिक्स के लिए ‘द हंड्रेड' में खेलना शुरू करेंगे।

ऐसा है इंडिया और इंग्लैंड का टेस्ट शेड्यूल

इस सीरीज का पहला मैच 20 जून से 24 जून तक खेला जाएगा। यह मुकाबला लीड्स में आयोजित होना है। टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 जुलाई से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। यह मैच बर्मिंघम में आयोजित होगा। तीसरा मैच 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा। चौथा मैच 23 जुलाई से आयोजित होगा। यह मुकाबला मेनचेस्टर में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी मैच 31 जुलाई से खेला जाएगा। यह मुकाबला लंदन के ओवल में खेला जाएगा। विराट कोहली खेलना चाहते थे टेस्ट क्रिकेट, लेकिन BCCI ने….पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने किया दावा

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का कार्यक्रम

टेस्ट मैच तिथि स्थान
1st टेस्ट 20-24 जून, 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
2nd टेस्ट 2-6 जुलाई, 2025 एडगबास्टन, बर्मिंघम
3rd टेस्ट 10-14 जुलाई, 2025 लॉर्ड्स, लंदन
4th टेस्ट 23-27 जुलाई, 2025 ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
5th टेस्ट 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 द ओवल, लंदन

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला