रोहित शर्मा और जोस बटलर (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs ENG 1st ODI: पहले वनडे के लिए हुआ प्लेइंग-11 का ऐलान, 15 महीने बाद इस स्टार खिलाड़ी की हुए टीम में वापसी

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज चैंपिंयस ट्रॉफी के मद्देनजर खेली जा रही है। दोनों ही टीम अपनी तैयारियों को धार देने के लिए एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क: टी20 सीरीज में इंग्लैंड को कारारी शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम अब वनडे में अंग्रेजों को रौंदने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 6 फरवरी से होने वाला है, यह मुकाबला नागपुर में खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है। जिसमें 15 महीने बाद जो रूट की वापसी हुई है।

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज चैंपिंयस ट्रॉफी के मद्देनजर खेली जा रही है। दोनों ही टीम अपनी तैयारियों को धार देने के लिए एक दूसरे से भिड़ने को तैयार है। इंग्लैंड ने पहले मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का भी ऐलान कर दिया है। इस मैच में 15 महीने बाद जो रूट वनडे में वापसी करने वाले हैं।

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी वनडे मैच 11 नवंबर 2023 को खेला था, जो वनडे वर्ल्ड कप में था। उसके बाद से ही वह वनडे टीम से बाहर थे, लेकिन अब भारत के खिलाफ एक बार फिर वह वनडे में धमाल मचाने को तैयार हैं।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में जोस बटलर केवल कप्तानी करने वाले हैं, उनकी जगह फिलिप सॉल्ट विकेटकीपिंग करते दिखाई देने वाले हैं। स्पिन का जिम्मा आदिल राशिद संभालते दिखाई देने वाले हैं। लियाम लिविंगस्टोन ऑलराउंडर की भुमिका में दिखाई देंगे। जोफ्रा आर्जर, ब्रायडन कार्स और साकिब महमूद तेज गेंदबाजी में अपना योगदान देंगे।

भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: बेन डकेट, फिल साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती।

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी

बदरीनाथ धाम में आज दर्शन का आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान, 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाया घना कोहरा

PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ASEAN और ईस्ट एशिया समिट में होंगे शामिल

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व