East Zone vs South Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।
फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से काफी उम्मीदें जताई जा रही थी, जो कि अब टूट गई। वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे। वहीं अभिमन्यु अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से क्रीज पर बनें हुए है।
पहली पारी में वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रन बनाए। मिलिंद की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी आउट हुए। त्यागराजन ने कैच पकड़कर वैभव को पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिससे वैभव और अभिमन्यु ईश्वरन की पार्टनरशिप टूट गई।
शॉर्ट-ऑफ-लेंथ गेंद पर उन्होंने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का उछाल अच्छा था। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और हवा में उड़कर मिड-विकेट के ऊपर चली गई। डीप स्क्वेयर लेग से तनाय अपनी दाईं ओर दौड़ते हुए आए और अच्छा कैच लपका।
वैभव सूर्यवंशी को स्ट्राइक बार-बार नहीं मिल रही थी, पिछले कुछ ओवरों में उनकी गति धीमी हो गई थी और वह एक बड़ा शॉट खेलकर दबाव कम करना चाहते थे।
पहली पारी में अभिमन्यु ईश्वरन ने 86 गेंदों में 10 चौके और 1 छक्के की मदद से 72 रन बनाए और अब वे शतक के करीब है। उनका साथ शिखर मोहन दे रहे है। शिखर मोहन ने 29 गेंदों में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाए है।
दोनों टीमों में भारतीय टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। ईस्ट जोन में ईशान किशन, मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार हैं, तो साउथ जोन में तिलक वर्मा, देवदत्त पड्डिकल और मोहम्मद सिराज हैं। स्टार खिलाड़ियों की वजह से फाइनल मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है।
South Zone: तिलक वर्मा (कप्तान), रिकी भुई (उप-कप्तान और विकेटकीपर), एसके रशीद, के साई तेजा, टी विजय, अभिनव तेजराना, के हिमतेजा, टी त्यागराजन, आर स्मरण, करुण नायर, श्रेयस गोपाल, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश, एन जगदीसन, अमन खान, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, मोहम्मद सिराज।
East Zone: इशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), डेनिश दास, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जयसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार।