शुभमन गिल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

गेंद को लेकर अंपायर से भिड़े शुभमन गिल, ड्यूक बॉल की शेप के चलते हुआ हंगामा

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस सीरीज में लगातार ड्यूक बॉल की आलोचना हो रही है। एक बार इस मैच में भी ऐसा देखने को मिला। गिल अंपायर से बॉल को लेकर भिड़ गए।

उज्जवल सिन्हा

लॉर्ड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भी गेंद को लेकर विवाद जारी रहा। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद बदलने को लेकर मैदानी अंपायरों से तीखी बहस की। दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर खड़ा कर दिया। उसके बाद गेंद का शेप खराब हो गया।

91वें ओवर में गिल ने अंपायरों से गेंद बदलने की मांग की। गेंद की शेप खराब हो गई थी। उसके बाद अंपायर ने उन्हें नई गेंद दी। उससे वो खुश नहीं थे। गिल अंपायर शरफुद्दौला से बात करते हुए नाराज़ नजर आए, वहीं मोहम्मद सिराज भी नाखुश दिखे। स्टंप माइक पर सिराज को यह कहते सुना गया, "यह 10 ओवर पुरानी गेंद है? सच में।"

शुभमन गिल जब अंपायर से बात कर रहे थे तो वो काफी गुस्से में दिख रहे थे। अंपायर ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। इस दौरान गेंद को लेकर भारतीय खिलाड़ियों को परेशानी हुई। बाद में अंपायर ने 99वें ओवर में गेंद को फिर से एक बार बदलने का फैसला किया। उसके बाद लंच की घोषणा हुई। लंच के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए इंग्लैंड को 387 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस पारी में जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए।

लॉर्ड्स में जसप्रीत बुमराह ने लिया पहला पंजा

आईसीसी ने नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लॉर्ड्स में पांच विकेट चटकाए। यह लॉर्ड्स में उनका पहला पांच विकेट हॉल है। उन्होंने घर से बाहर सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने का कारनामा भी किया है। वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने सबसे पहले हैरी ब्रूक को आउट किया। उसके बाद स्टोक्स और रूट को बोल्ड किया। उसके ठीक बाद वोक्स को आउट किया और जोफ्रा आर्चर को आउट करके अपना पांच विकेट पूरा किया।

387 रनों पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड

लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सभी विकेट खोकर 387 रन बनाए। इसमें सबसे ज्यादा रन जो रूट ने बनाए। जो रूट ने टेस्ट करियर का 37वां शतक जड़ा। उन्होंने 104 रनों की पारी खेली। उसके अलावा ब्राइडन कार्स ने 56, जेमी स्मिथ ने 51, ओली पोप ने 44 और बेन स्टोक्स ने 44 रन बनाए। वहीं जैक क्रॉली ने 18, बेन डकेट ने 23 और हैरी ब्रूक ने 11 रन बनाए।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: FCRA पर JPC का प्रस्ताव पास, लोकसभा में हुआ स्वीकार

खड़ा नहीं हो पा रहा था, कॉकपिट में फ्लोर पर बैठ गया...गांजा पीकर प्लेन उड़ाने वाले पायलट की करतूतों का खुलासा

निजामाबाद में खौफनाक वारदात, दो मासूमों को मौसी के घर छोड़ा, फिर दंपती ने दी जान

हर सवाल का जवाब देंगे, अमित शाह ने विपक्ष को दी संसद में चर्चा की चुनौती, राहुल गांधी बोले- कोई दिलचस्पी नहीं

मेसी के केरल दौरे के विवाद में आया नया नाम, आखिर कौन हैं अमीरा आयशा बेगम? ईमेल में क्यों थी उनकी कॉपी?