क्रिकेट

रोहित शर्मा के ODI रिटायरमेंट प्लान पर बचपन के कोच ने दिया जवाब, कहा- उन्हें 2027 का वर्ल्ड कप...

Dinesh Lad on Rohit Sharma: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा के संन्यास की अफवाह पर बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि रोहित को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए।

उज्जवल सिन्हा

Dinesh Lad on Rohit Sharma: भारतीय टीम के वनडे कप्तान रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर खेलते दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ही ऐसी खबरें आने लगी कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया दौरा आखिरी दौरा हो सकता है। जिसके बाद रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि रोहित को 2027 वर्ल्ड कप तक खेलना चाहिए।

वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 2027 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। यह वर्ल्ड कप अक्टूबर और नवंबर 2027 में होगा। दिनेश लाड ने कहा कि रोहित को 2027 के वर्ल्ड कप तक जरूर खेलना चाहिए। आगामी वनडे विश्व कप में दो साल से ज्यादा का समय है। इस बीच भारत ने कई वनडे मैच खेलने हैं, लेकिन इस फॉर्मेट में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम को बना चुके हैं चैंपियन

रोहित शर्मा इस साल की शुरुआत में बतौर कप्तान भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिता चुके हैं। उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया। 38 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल बारबाडोस में टी20 विश्व कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। अनुभवी कोच ने रोहित को वनडे विश्व कप-2011 से बाहर किए जाने की घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज में अभी भी देश के लिए योगदान देने की 'भूख' और 'दृढ़ संकल्प' है।

रोहित को 2027 का वर्ल्ड कप खेलना चाहिए

लाड ने आईएएनएस से कहा कि रोहित शर्मा को वनडे विश्व कप-2027 में जरूर खेलना चाहिए। ट्रॉफी जीतना हमेशा से उनका सपना रहा है। हालांकि, वह 2011 की विजयी टीम का हिस्सा बनने से चूक गए। रोहित टीम का नेतृत्व करेंगे या नहीं, यह बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को तय करना है, लेकिन उन्हें विश्व कप टीम का हिस्सा होना चाहिए।

रोहित शर्मा भारत के लिए 273 वनडे मैच खेले चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32 शतक और 58 अर्धशतक के साथ 11,168 रन बनाए। उनके नाम इस फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक लगाने का अनोखा रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 40.57 की औसत से 4,301 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 18 अर्द्धशतक शामिल हैं। रोहित ने 24 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व भी किया, जिसमें से 12 में जीत मिली और नौ में हार का सामना करना पड़ा।

रोहित ने टेस्ट फॉर्मेट में बतौर सलामी बल्लेबाज 66 पारियों में 42.81 की शानदार औसत से रन बनाए, जिसमें नौ शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को उपविजेता बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। (आईएएनएस)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन