भारत और पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Asia Cup 2025: 'नो हैंडशेक' कंटिन्यू, टॉस पर सूर्यकुमार यादव ने फिर नहीं मिलाया सलमान आगा से हाथ

No Handshake Between IND vs PAK: एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से फिर हाथ नहीं मिलाया।

उज्जवल सिन्हा

Did India And Pakistan's Captains Shake Hands: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना दोबारा हो रहा है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 में दोनों टीम का पहला मैच है। इससे पहले 14 सिंतबर को दोनों टीमें आपस में भिड़ी थी।

14 सितंबर को हुए मुकाबले में काफी विवाद हुआ था। दोनों टीमों के बीच नो हैंडशेक को लेकर काफी विवाद हुआ था। हालांकि, इस मैच में भी वही हुआ जो 14 सितंबर को दोनों टीमों के बीच लीग चरण के मुकाबले में हुआ था। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेले गए मुकाबले में टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

इस मैच में भी सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ

इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव ने सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। जिसका वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। 14 सितंबर वाले मैच को जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के किसी खिलाड़ी ने भी पाकिस्तानी टीम के किसी खिलाड़ी से हाथ नहीं मिलाया। इसे लेकर विवाद भी हुआ था। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों ने इसे खेल भावना का अपमान बताया था।

देखना होगा इस मैच की समाप्ति के बाद क्या खिलाड़ी हैंडशेक करते हैं, या पिछले मैच में शुरू हुई प्रथा इस मैच में भी कायम रहती है। मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है।

दुबई की इस पिच पर एशिया कप में स्पिनर्स का दबदबा नजर आया है। यहां भले ही शुरू में रन बनाना आसान है, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, स्पिनर्स हावी होते नजर आते हैं। दुबई में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

(आईएएनएस)

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?