IND vs NZ: ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मिली वनडे टीम में जगह, संजू और ईशान क्यों हुए दरकिनार? 
क्रिकेट

IND vs NZ: ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मिली वनडे टीम में जगह, संजू और ईशान क्यों हुए दरकिनार?

Dhruv Jurel replace Rishabh Pant in ODI Team: विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिली है।

अर्पित शुक्ला

IND Vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में होने वाले वनडे मैच से पहले, ध्रुव जुरेल को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। जुरेल को ऋषभ पंत की चोट की वजह से टीम में मौका मिला है। पंत शनिवार को थ्रो डाउन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे, और इस कारण उन्हें पूरी सीरीज से बाहर होना पड़ा। अब ध्रुव जुरेल को केएल राहुल के बैकअप के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम में यह बदलाव बिल्कुल आखिरी समय पर किया गया है, क्योंकि जब मुख्य स्क्वाड की घोषणा की गई थी, तब जुरेल का नाम टीम इंडिया में नहीं था। अब जुरेल वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में होने वाले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा बनेंगे।

ऋषभ पंत की चोट पर अपडेट

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर ऋषभ पंत की चोट के बारे में अपडेट दिया है। पंत को बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान पेट के दाहिने हिस्से में अचानक दर्द महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत MRI स्कैन के लिए भेजा गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच के बाद पाया कि पंत को साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है, और इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर किया गया है।

संजू या ईशान को क्यों नहीं मिला मौका?

ईशान किशन ने हाल ही में शानदार घरेलू क्रिकेट प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टी20 टीम में वापसी की है। वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में झारखंड को चैंपियन बनाया था, जिसमें उन्होंने 57.44 की औसत और 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्ल्ड कप से पहले BCCI कोई रिस्क नहींम लेना चाहती है। इसलिए संजू सैमसन और ईशान किशन में से किसी को मौका महीं मिला है।

संजू सैमसन का रिकॉर्ड भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली है। उन्होंने अब तक 16 वनडे खेले हैं, जिनमें 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं। उनका एक शतक और तीन अर्धशतक भी वनडे क्रिकेट में दर्ज हैं। हालांकि, सैमसन की प्रायोरिटी इस समय टी20 वर्ल्ड कप है, और वह वनडे सीरीज के लिए विकल्प नहीं हो सकते।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे

सत्य निकेतन हादसे के बाद एक और बिल्डिंग खाली, CM रेखा का सख्त रुख, कहा- असुरक्षित PG में नहीं रहने देंगे छात्र

लंदन में मोहन भागवत का संदेश: हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है