महाराजा ट्रॉफी 2025 (फोटो- IANS) 
क्रिकेट

देवदत्त पड्डिकल की कप्तानी पारी, ठोका अर्धशतक, महाराजा ट्रॉफी में जीत के बाद टाइगर्स टॉप पर

Hubli Tigers beat Mangalore Dragons: महाराजा ट्रॉफी 2025 का 18वें मुकाबले में हुबली टाइगर्स ने मैंगलोर ड्रैगन्स को 23 रन से हराया। इस जीत के साथ ही हुबली टाइगर्स अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।

संजय सिंह बिष्ट

Maharaja Trophy 2025: बीते मंगलवार 19 अगस्त को महाराजा ट्रॉफी 2025 का 18वां मुकाबला खेला गया। ये मैच हुबली टाइगर्स और गैंगलोर ड्रैगन्स के बीच हुआ। इस दौरान हुबली टाइगर्स ने मैंगलोर ड्रैगन्स को 23 रन से हराया। इस जीत के साथ ही हुबली टाइगर्स अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि हुबली टाइगर्स अपने छह मुकाबलों में चार मुकाबले जीत चुकी है। ऐसे में उसके पास +0.448 का नेट रन है। वहीं, उसके खाते में आठ प्वाइंट्स हैं। दूसरी ओर मैंगलोर ड्रैगन्स की टीम अंकतालिका में तीन मुकाबलों में हार के साथ तीसर स्थान पर है।

हुबली टाइगर्स ने बनाए 152 रन

मैसूर में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी हुबली टाइगर्स की टीम ने सात विकेट खोकर 152 रन बनाए। टाइगर्स को 23 के स्कोर पर मोहम्मद ताहा (11) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद विजया बसवराज राज (0) भी चलते बने। टीम 27 के स्कोर तक दो विकेट गंवा चुकी थी।

देवदत्त पाडिक्कल ने खेली अर्धशकीय पारी

मुकाबले में कप्तान देवदत्त पड्डिकल ने विजया कृष्णन श्रीजीत के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। श्रीजीत 22 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान ने अभिनव मनोहर के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन जोड़े। अभिनव ने 20 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें दो छक्के और तीन चौके शामिल रहे, जबकि पड्डिकल ने 45 गेंदों में दो छ्क्कों और छह चौकों की मदद से 63 रन बनाए।

क्रांति कुमार ने झटके तीन विकेट

विपक्षी टीम की ओर से क्रांति कुमार ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके, जबकि रोनित मोरे के हाथ दो विकेट आए। इसके जवाब में मैंगलोर ड्रैगन्स की टीम 18.3 ओवरों में महज 129 रन पर सिमट गई। ड्रैगन्स को लोचन गौड़ा और शरत बीआर ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 4.1 ओवरों में 39 रन की साझेदारी हुई। शरत 13 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जबकि लोचन ने 17 गेंदों में 19 रन की पारी खेली।

इनके अलावा मैकनील हैडली नोरोन्हा ने टीम के खाते में सर्वाधिक 35 रन जोड़े, जबकि थिप्पा रेड्डी ने 24 गेंदों में 21 रन बनाए। टाइगर्स के लिए यश राज और केसी करियप्पा ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि श्रीशा और नाथन डी'मेलो ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

एजेंसी इनपुट के साथ

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल