ऋषभ पंत (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी में पंत की कप्तानी पारी का इनाम, BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में दी जगह

Delhi vs Services: ऋषभ पंत की तूफानी नाबाद 67 रन की पारी से दिल्ली ने सर्विसेज को 8 विकेट से हराया और विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिल्ली पांच में से चार मुकाबले में जीती है।

उज्जवल सिन्हा

Rishabh Pant in Vijay Hazare Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी के पांचवें राउंड के मुकाबले में दिल्ली ने सर्विसेज को 8 विकेट से हराकर बड़ी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ ग्रुप डी में दिल्ली की टीम टॉप पर पहुंच गई है। दिल्ली की 5 मैचों में यह चौथी जीत है। कप्तान ऋषभ पंत की तूफानी पारी के दम पर दिल्ली ने 8 विकेट से जीत हासिल की।

शनिवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी सर्विस 42.5 ओवरों में महज 178 रन पर सिमट गई। सर्विसेज ने महज 5 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। यहां से इरफान अली (17) और विकास हथवाला (26) ने टीम को संभालने की कोशिश की।

हर्षित राणा की शानदार गेंदबाजी

इनके अलावा, कप्तान पुल्कित नारंग ने 22 रन, पूनम पूनिया ने 23 रन और राज बहादुर ने 25 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। दिल्ली के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाए। जबकि प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। वहीं इशांत शर्मा ने भी किफायती गेंदबाजी की।

दिल्ली ने 19.4 ओवर में दर्ज की जीत

इसके जवाब में दिल्ली ने 19.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। इस टीम ने चौथी गेंद पर सार्थक रंजन (4) का विकेट गंवा दिया था। यहां से प्रियांश आर्य ने नितीश राणा के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला। नितीश 33 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे।

ऋषभ पंत की कप्तानी पारी

यहां से कप्तान ऋषभ पंत ने प्रियांश आर्य के साथ तीसरे विकेट के लिए 78 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।प्रियांश 45 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 72 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि पंत ने 37 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों के साथ 67 रन की नाबाद पारी खेली। पंत को इस पारी का इनाम भी मिला। पंत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

विपक्षी टीम से पुल्कित नारंग और नितिन यादव ने 1-1 विकेट निकाला। शुरुआती पांचों मुकाबले गंवाने के बाद सर्विसेज की टीम ग्रुप डी की प्वाइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर मौजूद है। अब सर्विसेज को एलीट से प्लेट ग्रुप में जाने का खतरा मंडराने लगा है।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें