क्रिकेट

WPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी, अंक तालिका में बाकी टीमों का हाल हुआ बेहाल

महिला प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार तीसरी जीत हासिल की।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस जीत के साथ दिल्ली ने लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले नंबर में पहुंच गई है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को 9 विकेट से हराकर इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी। दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को दिल्ली के बॉलर ने सही साबित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए। जिसमें आरसीबी के लिए स्मृति मंधाना ने 8, डेनियल वायट ने 21, एलिस पेरी ने नाबाद 60, राघवी विष्ट ने 33 और अंत में जॉर्जिया वेयरहम ने 12 रन बनाए। दिल्ली के शिखा पांडे ने 2, श्री चरणी ने 2 विकेट चटकाए।

शेफाली की आंधी में उड़ा आरसीबी

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम ने 15.3 ओवर में 1 विकेट खोकर ही मुकाबले को आसानी से जीत लिया। शेफाली वर्मा की आंधी इस मैच में देखने को मिली। वहीं जेस जॉनासन ने शेफाली का भरपूर साथ दिया। शेफाली ने नाबाद 80 और जेस ने नाबाद 61 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए रेणुका सिंह एकमात्र विकेट लेने में कामयाब रही। खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

महिला प्रीमियर लीग 2025 का अंक तालिका

टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट (NR) अंक नेट रन रेट (NRR)
दिल्ली कैपिटल्स महिला (क्वालिफ़ाइड) 7 5 2 0 0 10 +0.482
मुंबई इंडियंस महिला 5 3 2 0 0 6 +0.166
यूपी वॉरियर्स महिला 5 2 3 0 0 4 -0.124
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला 6 2 4 0 0 4 -0.244
गुजरात जायंट्स महिला 5 2 3 0 0 4 -0.450

अंक तालिका में मुंबई इंडियंस पहुंची टॉप पर

अंक तालिका की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लगातार तीन मुकाबले जीत कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर ली है। दिल्ली की टीम इस सीजन में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी। वहीं दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस मौजूद है। वहीं यूपी वारियर्स की टीम तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार तीन हार के साथ अंक तालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं पांचवें और अंतिम पायदान पर गुजरात जायंट्स की टीम है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला