लंदन: लंदन स्पिरिट ने 'द हंड्रेड वुमेंस' 2024 का खिताब आज अपने नाम किया। लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस का खिताब जीताने नें भारत की दीप्ति शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। लंदन स्पिरिट के लिए दीप्ति ने विनिंग छक्का लगाया और लंदन स्पिरिट को द हंड्रेड वुमेंस की पहली ट्रॉफी दिलवाने में अहम भूमिका निभाई।
लंदन स्पिरिट वुमेन का फाइनल मुकाबला वेल्श फायर के बीच खेला गया।लंदन स्पिरिट वुमेन और वेल्श फायर के बीच हुआ ये मुकाबला काफी रोमांचक रहा क्योंकि आखिरी तक इस मुकाबले में कोई भी टीम जीत सकती थी।
लंदन स्पिरिट लक्ष्य का पीछा कर रही थी और उन्हें मुकाबला जीतने के लिए आखिरी 3 गेंदों में 4 रनों की जरूरत थी। और टीम पहले ही इस वक़्त तक टीम 6 विकेट खो चुकी थी। इस मौके पर स्ट्राइक पर भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी कर रही थी।
स्टार दीप्ति शर्मा अगली गेंद पर एक रन लेने के बजाय गेंदबाजी कर रहीं हीली मैथ्यूज की गेंद का जवाब तगड़े छक्का लगाकर दिया और टीम को खिताब जिताय़ा। जिसे देख उनकी टीम भी दीप्ति का शानदार छक्का देख भौचक्की रह गई थी।
यह भी पढ़ें- बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: यशस्वी के यश से भयभीत हो रहे नाथन लियोन, इंग्लिश स्पिनर से लिए टिप्स
लंदन स्पिरिट और वेल्श फायर के बीच ये द हंड्रेड का य़े फाइनल मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा था। जहां वेल्श फायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 115/8 रन का लक्ष्य लंदन स्पिरिट के सामने रखा। टीम के लिए जेस जोनासेन ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 54 रन बनाए। वेल्श फायर की बल्लेबाजी के दौरान लंदन स्पिरिट के लिए ईवा ग्रे और सारा ग्लेन ने 2-2 अहम विकेट चटकाएं।
लंदन स्पिरिट मैदान में 116 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। जहां टीम ने 98 गेंदों में 118/6 रन बोर्ड पर लगाकर जीत हासिल की। टीम के लिए जॉर्जिया रेडमायने ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 34 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के लिए जॉर्जिया रेडमायने को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
वेल्श फायर की कमजोरी जहां दिखी वो थी उनकी गेंदबाजी। जहां वे लंदन स्पिरिट को लक्ष्य पूरा करने से रोकने में असमर्थ साबित हुई। वेल्श फायर के लिए शबनीम इस्माइल ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए। लेकिन इसके अलावा कोई और गेंदबाज कोई विकेट नहीं ले पाई और कमजोर गेंदबाजी के चलते उन्हें इस मैच से हाथ धोना पड़ा।