कर्टिस कैंपर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आयरलैंड के कर्टिस कैंपर का कारनामा, विश्व क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

आयरलैंड के कर्टिस कैंपर ने इंटर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी में मात्र पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वे पेशेवर पुरुष क्रिकेट में यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आयरलैंड के ऑलराउंडर कर्टिस कैंपर ने पेशेवर क्रिकेट में एक अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने इंटर-प्रांतीय टी20 ट्रॉफी में मुंस्टर रेड्स की ओर से खेलते हुए नॉर्थ-वेस्ट वॉरियर्स के खिलाफ पांच गेंदों में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो पांच गेंद पर पांच विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

कैंपर ने मुकाबले में 2.3 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते वॉरियर्स की टीम, जो 189 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, 87/5 से लड़खड़ाकर 88 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रदर्शन के चलते मुंस्टर रेड्स ने मुकाबले को 100 रनों से जीत लिया। कैंपर ने अपने दूसरे और तीसरे ओवर में पांच विकेट चटकाए।

कैंपर के गेंदबाज़ी का ऐतिहासिक स्पेल

  • 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने जेरेड विल्सन को एक अंदर की स्विंग होती गेंद पर बोल्ड किया।
  • अगली गेंद पर ग्राहम ह्यूम बैकफुट पर फंस गए और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
  • इसके बाद, उन्होंने 14वें ओवर की पहली गेंद पर एंडी मैकब्राइन को डीप मिडविकेट पर कैच कराकर हैट्रिक पूरी की।
  • अगली गेंद पर रॉबी मिलर ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए।
  • फिर उन्होंने जोश विल्सन को क्लीन बोल्ड कर अपने पांच विकेट पूरे किए।

महिला क्रिकेट में भी हुआ था ऐसा कारनामा

कर्टिस कैंपर पुरुष क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं, लेकिन ज़िम्बाब्वे की महिला ऑलराउंडर केलिस नधलोवु पहले ही ऐसा कर चुकी हैं। उन्होंने 2024 में एक घरेलू टी20 टूर्नामेंट में ईगल्स महिला टीम के खिलाफ पांच गेंदों में पांच विकेट लिए थे।

कर्टिस कैंपर की प्रतिक्रिया

मैच के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कैंपर ने कहा कि वास्तव में मुझे नहीं पता चला क्या हो रहा है। ओवरों के बदलाव के दौरान मैं ज्यादा कुछ समझ नहीं पाया। मैंने बस गेंदबाजी में चीजों को सरल रखा और सौभाग्य से यह सफल भी रहा। चोट से वापसी के बारे में उन्होंने कहा कि  प्रदर्शन से हटकर बात करूं तो लड़कों के साथ रहना बेहद अच्छा रहा। जब आप चोटिल होते हैं, तो अकेले जिम वगैरह में जाना मुश्किल हो जाता है। इसलिए मैदान पर वापस आना और अच्छा मौसम मिलना सुखद रहा। इसने मुझे और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने छह में से छह अंक लेने की उम्मीद की थी, तो उन्होंने हँसते हुए कहा कि नहीं, ऐसा सोचा नहीं था। जो सामने आए, उसे स्वीकार किया। बस धूप में खड़े रहना थोड़ा मुश्किल जरूर था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज